रेल कौशल विकास योजना 2023 | रेल कौशल विकास योजना के बारे में पूरी जानकारी

नमस्कार दोस्तों, आज मैं इस आर्टिकल के माध्यम से बात करूँगा रेल कौशल विकास योजना 2023 के बारे में जिसका हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा। ये क्यों शुरू किया गया ? रेल कौशल योजना 17 सितंबर 2021 को शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से रेलवे प्रशिक्षण संस्थानों में 18 से 35 वर्ष के युवाओं को उद्योग संबंधी कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत नागरिकों को 75 रेलवे प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इन 75 रेलवे प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा समय-समय पर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे और उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

भारत सरकार ने देश की प्रतिभाशाली युवा युवतियों के लिए रेल कौशल विकास योजना शुरू की है। रेल कौशल विभाग योजना के तहत देश के युवाओं को उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। रेल कौशल विकास योजना भारत देश के युवाओं के कौशल को बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगी।

रेल कौशल विकास योजना 2023 के माध्यम से देश की होनहार युवा युवती अपनी शिक्षा पूरी कर मुफ्त कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी और नए उद्योगों में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगी। रेल कौशल विकास योजना भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा संचालित की जा रही है। रेल कौशल विकास योजना 2023 से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे देखी जा सकती है। इसके अलावा रेल कौशल विकास योजना पंजीकरण फॉर्म जमा किया जा सकता है।

रेल कौशल विकास योजना 2023 सूचना

रेल कौशल विकास योजना का विवरण

विभाग का नाम                 रेल मंत्रालय
सरकार का नाम               भारत सरकार
योजना का नाम          रेल कौशल विकास योजना
घोषणाकर्ता                भारत सरकार
लाभार्थी                     भारतीय युवा
वर्ष                           2023
लेवल                       राष्ट्रीय स्तर
आवेदन प्रक्रिया                        ऑनलाइन
स्थान                         संपूर्ण भारत
ऑफिशियल वेबसाइट railkvy.indianrailways.gov.in

रेल कौशल विकास योजना का उद्देश्य

रेल कौशल विकास योजना योजना का उद्देश्य :- इस योजना के तहत रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूरे भारत से प्रतिभाशाली युवा युवतियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे युवा युवतियों को नए उद्योगों में रोजगार पाने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में युवा युवतियों भी भागीदार बनेंगे।

रेल कौशल विकास योजना पात्रता

रेल कौशल विकास योजना पात्रता :- इस योजना का लाभ लेने की इच्छुक भारतीय युवा युवती रेल कौशल विकास योजना की योग्यता, पात्रता एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकती हैं:-

योग्यता 10वीं / 12वीं
आयु सीमा 18 – 35
नागरिकता भारतीय

 

रेल कौशल विकास योजना पंजीकरण आवश्यक दस्तावेज

1. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
2 . ईमेल आईडी
3 . पासपोर्ट साइज फोटो
4 . आधार कार्ड
5. मोबाइल नंबर

 

रेल कौशल विकास योजना महत्वपूर्ण तिथि

रेल कौशल विकास योजना पंजीकरण तिथि: रेल मंत्रालय ने भारत सरकार द्वारा रेल कौशल विकास योजना ऑनलाइन पंजीकरण 2023 शुरू किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रेल कौशल विकास योजना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

 रेल कौशल विकास योजना ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें

रेल कौशल विकास योजना आवेदन प्रक्रिया :- रेल कौशल विकास योजना ऑनलाइन फॉर्म जमा करने वाले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट Railkvy.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। रेल कौशल विकास योजना फॉर्म जमा करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:-

★ सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके रेल कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
★ इसके बाद रेल कौशल विकास योजना ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
★ अब अपना पूरा विवरण दर्ज करें।
★ सबमिट बटन पर क्लिक करें।
★ अंत में सबमिट करने के बाद रेल कौशल विकास योजना आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।

महत्वपूर्ण उपयोगी लिंक

रजिस्ट्रेशन फॉर्म Click Here

 

इन क्षेत्रों में भी दिया जाएगा प्रशिक्षण

रेल कौशल विकास योजना 2023: रेल कौशल योजना के तहत 4 ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा जो फिटर, वेल्डर, मशीनिंग और इलेक्ट्रिशियन हैं। आने वाले समय में इस योजना के तहत इंस्ट्रूमेंटेशन, सिंगलिंग से जुड़े काम, कंक्रीट मिक्सिंग, रोड वेंडिंग, कंक्रीट टेस्टिंग, इलेक्ट्रॉनिक कार्ड रिप्लेसमेंट जैसे ट्रेडों को भी जोड़ा जाएगा। इस योजना के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यह योजना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी योगदान देगी। इस कार्यक्रम के लिए पाठ्यक्रम बनारस लोकोमोटिव वर्क्स द्वारा विकसित किया जाएगा। बनारस लोकोमोटिव वर्क्स इस योजना की नोडल उत्पादन इकाई है।

Leave a Comment