Awas Yojana List Check: कैसे चेक करे प्रधानमंत्री आवास योजना का नया ग्रामीण लिस्ट, जानिए इसका पूरा प्रोसेस

Awas Yojana List Check: प्रधानमंत्री आवास योजना यानि की PMAY योजना को 2015 में शुरू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य है भारत के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में वंचितों को किफायती आवास प्रदान करना। प्रधानमंत्री आवास योजना को 2024 आने तक पूरी तरह से प्रभावी किया जायेगा। इस योजना के तहत पक्के घरों की लक्ष्य संख्या बढ़ाकर 2.95 करोड़ कर दी गई है जो की काफी अच्छी बात है। केंद्रीय बजट 2022-2023 में, वित्त मंत्री ने प्रस्ताव दिया है कि “सभी के लिए आवास” लक्ष्य का समर्थन करने के लिए 2023 तक 80 लाख से अधिक गरीबों को किफायती घर बनाने के लिए आर्थिक राशि या फिर घर बनाके दिया जायेगा।

यदि आप इस Pradhan Mantri Awas Yojana के लाभार्थियों में से एक हैं तो आपका नाम 2022-2023 के लिए लाभार्थियों की PMAY यानि की Awas Yojana List 2023 में है या नहीं इसको चेक करना बेहद जरुरी है। आज हम इस आर्टिकल में आपको एहि विस्तार से बताएँगे की आप कैसे ऑनलाइन Awas Yojana List 2023 Gramin को चेक कर सकते है वो भी अपने मोबाइल फ़ोन के माध्यम से।

PM Awas Yojana क्या है 

PMAY यानि की PM Awas Yojana एक ऐसी योजना है जिसे भारतीय नागरिकों के लिए आवास को किफायती बनाने के लिए बनाया गया है। इस योजना का उद्देश्य भारत के आवास क्षेत्र को कई तरीकों से विकसित करना है, ताकि देश के गरीबों को रियायती गृह लोन कम ब्याज दरों से लाभ मिल सके। यह योजना घरों के निर्माण के लिए उपयोग की जाने वाली पर्यावरण-अनुकूल निर्माण सामग्री के उपयोग को भी बढ़ावा देती है।

PMAY योजना के दो प्रमुख प्रकार है, जिसमे से एक है प्रधान मंत्री आवास योजना (शहरी) (PMAY-U) और दूसरा है प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण) (PMAY-G और PMAY-R)। PMAY-U शहरी आबादी पर लागू है, जबकि PMAY-G और PMAY-R ग्रामीण आबादी पर लागू है। PMAY-U में भी तीन योजनाएं शामिल हैं जिसमे से एक है EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए. दूसरा है LIG (निम्न आय समूह) के लिए और तीसरा है CLSS (MIG-I) और CLSS (MIG-II) के लिए।

वर्ष 2023-2024 के दौरान 1 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (Awas Yojana 2023) कार्यक्रम द्वारा घर के लिए आर्थिक सहायता देने की कोसिस अभी भी जारी है। जब असम का बजट राज्य विधानसभा में पेश किया गया तो वित्त मंत्री ने ये बताया था कि इसके लिए 800 करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं। महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य कम आय वाले परिवारों और आर्थिक रूप से वंचित समूहों के सदस्यों को किफायती घरों तक पहुंच प्रदान करना है। अब तक, इस योजना के तहत भारत सरकार ने 3.3 लाख घरों को मंजूरी दे दी है, लेकिन बोहोत जल्द ही भविष्य में ये अधिक होने की उम्मीद है।

Awas Yojana का लाभ या विशेषता

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) भारत सरकार की एक बढ़िया योजना है। इस योजना का उद्देश्य वर्ष 2024 तक सभी गरीब परिवारों को पक्का घर प्रदान करना है। इस योजना के तहत, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में गरीब परिवारों को सब्सिडी और अन्य सहायता प्रदान की जाती है। Awas yojana List कैसे चेक करें इसको जानने से पहले चलिए जान लेते हैं आवास योजना का कुछ लाभ या विशेषताओं के बारे में।

  • हमारे देश के आवासहीन और गरीब लोगों को पक्के घर प्रदान करना।
  • इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान किया जायेगा।
  • ये योजना, मकान बनाने के लिए टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों का उपयोग करना।
  • ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आवास की कमी को दूर करना।
  • Awas Yojana आवास के अधिकार को बढ़ावा देगा।
  • PMAY के तहत, लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। इससे लाभार्थियों को सम्मानजनक जीवन जीने में मदद मिलती है।

कैसे चेक करे प्रधानमंत्री आवास योजना का नया ग्रामीण लिस्ट – How to check Awas Yojana List 2023 Gramin?

अगर आपने भी प्रधानमंत्री की इस आवास योजना के तहत आवेदन किया था और आप ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आवास योजना का ग्रामीण क्षेत्र के लिए लिस्ट जारी हो चुका है अब आप खुद घर बैठे अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप के जरिए इस लिस्ट को चेक कर सकते हैं। अगर आप Gramin Awas Yojana List 2023 चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए सभी स्टेप को फॉलो करना होगा तभी आप आसानी से Awas Yojana List 2023 को चेक कर पाएंगे।

  • सबसे पहले आपको इस लिंक पर जाना होगा। इस लिंक पर जाने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का एक पेज ओपन होगा –

Awas Yojana List 2023

  • इसके बाद आपको “Awaassoft” सेक्शन के अंदर से “Report” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने कुछ इस तरह का पेज ओपन होगा।

Awas Yojana List 2023

  • क्लिक करने के बाद उस पेज के अंदर से आपको “Beneficiaries registered, accounts frozen and verified” के ऑप्शन पर जाना होगा।

Awas Yojana List 2023

  • इसके बाद आपको Selection Filters में वित्तीय वर्ष 2021-2022 का को चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको PM Aawas Yojana Gramin List का चयन करना होगा।
  • फिर आपको अपने जिले का और अपने Block का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आप इस लिस्ट को डाउनलो़ड करके इसमें अपने नाम को देख सकते है।

Important Links

Official Website   Click Here
Direct Link   Click Here
Our Homepage   Click Here

 

निष्कर्ष

जो लोग सरकार के इस योजना के तहत घर का लाभ उठाना चाहते हैं उन लोगों के लिए आज हमने इस जानकारी को विस्तार से बताया है कि आप कैसे इस PMAY योजना का Awas Yojana List चेक कर सकते हैं और लिस्ट के अंदर से आपका नाम देख सकते हैं। अगर Awas Yojana List में आपका नाम रहता है तो आप इस योजना के तहत लाभ उठा सकते हैं और आवास योजना भाग का एक लाभार्थी बन सकते हैं। दोस्तों ऐसे ही जानकारी के लिए बने रहिए हमारे वेबसाइट के साथ जहां हम हर रोज ऐसे ही अपडेट लाते रहते हैं।

Read Also:

Leave a Comment