LIC Jeevan Dhara 2: रिटायरमेंट के बाद नियमित आय की गारंटी देती है एलआईसी, जान लीजिये इस बेहतरीन प्लान के फायदे

LIC Jeevan Dhara 2 in Hindi: भारतीय बीमा कंपनी एलआईसी ने अपना नया इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है जिसका नाम है LIC Jeevan Dhara 2 Policy। अगर आपका उम्र 20 साल है या उससे अधिक है तो आप एलआईसी के इस प्लान को खरीद सकते हैं और अपने रिटायरमेंट के बाद नियमित आई की लाभ उठा सकते हैं। एलआईसी के द्वारा लाया गया जीवन धारा-2  में पॉलिसी के डिपार्टमेंट पीरियड के दौरान इंश्योरेंस कवर भी दिया जाता है।

आज के इस पोस्ट में हम आपको एलआईसी जीवन धारा 2 प्लान के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले हैं। अगर आप नौकरी करते हैं लेकिन अपने भविष्य के लिए अभी भी पैसे जमा नहीं करते हैं तो आप गलती कर रहे हैं। नौकरी खत्म हो जाने के बाद यानी रिटायरमेंट के बाद हमें कुछ इनकम की जरूरत होती है जिससे गुजारा किया जा सके। इसीलिए एलआईसी द्वारा जीवन धारा 2 प्लान को लॉन्च किया जाएगा। अगर आप रिटायरमेंट के बाद हर महीने नियमित आय चाहते हैं तो आपको भी आज के पोस्ट को पूरा पढ़ना चाहिए। तो चलिए शुरू करते हैं और जान लेते हैं एलआईसी जीवन धारा 2 के बारे में विस्तृत जानकारी।

LIC Jeevan Dhara 2 क्या है (LIC Jeevan Dhara 2 in Hindi)

सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने अपना नया इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है जिसका नाम है LIC Jeevan Dhara 2 Policy | ऑफिशल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक प्लेन के साथ अनन्युटी के 11 विकल्प मिलते हैं (11 annuity options) और अनन्युटी की पहले दिन से गारंटी मिलती है। इसमें ज्यादा उम्र के साथ-साथ ज्यादा अनन्युटी दर का भी प्रावधान है। पॉलिसीहोल्डर एन्यूटी पेमेंट में कमी के एवज में लम्पशम्प भुगतान कर सकता है।

LIC Jeevan Dhara 2 Policy के तहत डिफरमेंट पीरियड के दौरान और उसके बाद भी पॉलिसीहोल्डर को लोन का सुविधा मिलेगा। प्लान में एन्यूटी के कई विकल्प मिलते हैं और उनमें से तीन प्रमुख विकल्प पहला विकल्प रेगुलर प्रीमियम का है (डिफरमेंट पीरियड 5 साल से 15 साल), दूसरा विकल्प सिंगल प्रीमियम (डिफरमेंट पीरियड 1 साल से 15 साल) और तीसरा विकल्प जॉइंट लाइफ एन्यूटी व सिंगल लाइफ एन्यूटी। साथ ही इस पॉलिसी की खरीदारों को अधिक उम्र में भी हाइयर एन्युटी रेट और लाइफ कवर भी मिलेगा।

कुछ रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मोताबिक, एलआईसी जीवन धारा-2 एक Non Linked और Non Participating Plans है। LIC Jeevan Dhara 2 पॉलिसी का प्लान आम जनता के लिए 22 जनुअरी यानी अयोध्या मे राम मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ही उपलब्ध करवाया जायेगा। एलआईसी के इस प्लान को खरीदने के लिए उम्मीदबार की आयुसीमा न्यूनतम 20 साल है, जबकि अधिकतम उम्र की सीमा एन्यूटी ऑप्शन के हिसाब से होगी।

ये भी पढ़े: 

LIC Jeevan Dhara 2 Annuity Options

LIC Jeevan Dhara 2

LIC Jeevan Dhara 2 में डेफरमेंट पीरियड क्या है?

LIC Jeevan Dhara 2 में डेफरमेंट पीरियड वह समय अवधि है जिसके दौरान पॉलिसीधारक को कोई एन्यूटी पेमेंट नहीं मिलता है। यह अवधि पॉलिसी खरीदने के समय से शुरू होती है और एन्यूटी शुरू होने तक चलती है। डेफरमेंट पीरियड की लंबाई आपके द्वारा चुने गए एन्यूटी ऑप्शन पर निर्भर करती है। रेगुलर प्रीमियम वाले प्लान में डेफरमेंट पीरियड 5 साल से 15 साल तक हो सकता है। सिंगल प्रीमियम वाले प्लान में डेफरमेंट पीरियड 1 साल से 15 साल तक हो सकता है।

डेफरमेंट पीरियड के दौरान, पॉलिसीधारक को जीवन कवर मिलता है। अगर पॉलिसीधारक की डेफरमेंट पीरियड के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उसके नॉमिनी को पॉलिसी का पूरा सम एश्योर्ड मिलता है।डेफरमेंट पीरियड के बाद, पॉलिसीधारक को एकमुश्त राशि या एन्यूटी के रूप में नियमित आय मिलती है। एन्यूटी पेमेंट की अवधि आपके द्वारा चुने गए एन्यूटी ऑप्शन पर निर्भर करती है।

उदाहरण के लिए, अगर आप 30 साल की उम्र में LIC Jeevan Dhara 2 Policy खरीदते हैं और 10 साल का डेफरमेंट पीरियड चुनते हैं, तो आपको 40 साल की उम्र से एन्यूटी पेमेंट शुरू हो जाएगा। अगर आप 50 साल की उम्र में LIC Jeevan Dhara 2 प्लान खरीदते हैं और 5 साल का डेफरमेंट पीरियड चुनते हैं, तो आपको 55 साल की उम्र से एन्यूटी पेमेंट शुरू हो जाएगा।

एलआईसी जीवन धारा 2 में आवेदन का तरीका – How To Apply For LIC Jeevan Dhara 2 Policy

अगर आप एलआईसी की तरफ से आने वाली Jeevan Dhara 2 Policy में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे बताए गए तरीके को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपके नजदीकी एलआईसी ऑफिस में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको LIC Jeevan Dhara 2 Policy एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • फॉर्म मिलने के बाद आपको मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद मांगी गई सभी जानकारी के दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • सभी दस्तावेज अटैक करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को इस एलआईसी कार्यालय में जमा करना होगा।
  • इसके बाद आपको एक रसीद दिया जाएगा जिसे संभलकर आपके पास रखना होगा।
  • रसीद के साथ-साथ आपको कुछ प्रीमियम के कागजात भी दिए जाएंगे जिसको संभाल कर रखना होगा।

उम्मीद है ऊपर बताए गए प्रक्रिया आपको समझ में आ गया होगा। आपको एलआईसी के नजदीकी कार्यालय में जाना होगा और तभी आप एलआईसी जीवन धारा 2 पॉलिसी में आवेदन कर पाएंगे।

निष्कर्ष

LIC Jeevan Dhara 2 Policy उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो रिटायरमेंट के बाद नियमित आय की गारंटी चाहते हैं और वित्तीय सुरक्षा की इच्छा रखते हैं। एलआईसी द्वारा 22 जनवरी यानी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन इस पॉलिसी को जनता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आज के इस पोस्ट में हमने एलआईसी जीवन धारा 2 पॉलिसी के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। अगर आपको भी रिटायरमेंट के बाद गारंटी नियमित आई चाहिए तो इसमें जरूर निवेश करें।

उम्मीद है आज का यह अपडेट आपको अच्छा लगा होगा, अगर यह जानकारी आपको अच्छा लगता है तो इसे जरूर औरों के साथ शेयर करें ताकि बाकी लोग भी इसके बारे में जानकारी ले सके।

Official Website Click Here
Homepage Click Here

Leave a Comment