Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Online Apply | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आवेदन कैसे करें |

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Online Apply – बिहार राज्य की सभी कन्याओं के उत्थान के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की गई है। सभी कन्याओं को साक्षर और सशक्त बनाने हेतु सरकार द्वारा इस स्कीम को शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक, सरकार द्वारा राज्य की सभी बालिकाओं को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। हालांकि, योजना के नाम से ही आप ये अंदाजा लगा सकते है कि ये स्कीम केबल बिहार की कन्याओं के लिए शुरू किया गया है। 

इस स्कीम से कन्याओं को अपनी पढ़ाई बेहतर ढंग से करने में सहायता होगी। इसके साथ ही राज्य के विकास में भी यह योजना काफी मददगार साबित हो सकती हैं। आज के समय में कन्याओं को आत्मनिर्भर होना काफी महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसे में ये योजना कन्याओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी कारगर साबित होगी। तो क्या आप भी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, यदि हां तो लेख को अंतिम तक जरूर पढ़ें। 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 क्या है | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023 in Hindi 

बिहार राज्य के सभी कन्याओं के हित के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को शुरू किया गया है। इस स्कीम के अंतर्गत प्रदेश के सभी कन्याओं के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक की डिग्री प्राप्त करने तक सभी कन्याओं को आर्थिक सहायता मुहैया कराया जाएगा। इस स्कीम के जरिए सरकार प्रदेश की बच्चियों को शिक्षित करना चाहते है। 

बेटियो के गर्भपात के मामले में कमी आए और सभी बेटियो को बोझ ना समझे साथ ही बेटियों को अशिक्षित होने की वजह से आर्थिक तंगी या कथनाई झेलना न पड़े इत्यादि इन बातों पर मद्दे नजर रखते हुए ही सरकार के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की गई है। जानकारी के मुताबिक, जब बच्ची का जन्म उस समय बच्ची को प्रोत्साहित करने के लिए 2 हजार रूपए प्रदान किए जाएंगे। 

जिसके पश्चात पहले टीके के वक्त भी बच्ची को 1 हजार रूपए इस योजना के अंतर्गत देने का प्रावधान है। अब इसके बाद सरकार के माध्यम से वक्त वक्त पर बच्ची को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती रहेगी। इसके साथ ही बिहार की बच्चियों के यूनिफॉर्म इत्यादि जैसे चीजों को खरीदने हेतु भी खर्च दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत सरकार के माध्यम से प्रदेश की प्रत्येक बच्चियों को 54100 रुपए आर्थिक सहायता की जाएगी। 

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Online Apply

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 का उद्देश्य क्या है ? 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत सभी बच्चियों को उच्च शिक्षा देना और आत्मनिर्भर बनाना ही योजना का मुख्य उद्देश्य माना जा सकता है। इस स्कीम के जरिए सरकार बच्चियों की संख्या बढ़ाना चाहती है और लड़के के मुकाबले लड़कियों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके इसकी कोशिश की जा रही है। देखा जाए तो पुरुषो की संख्या के मुकाबले महिलाओं की संख्या काफी कम है। और इसी संख्या को बढ़ाने हेतु इस योजना को शुरू किया गया है। 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 का लाभ | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023 Benefits in Hindi 

यदि आप भी उन में से एक है जो मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन करना चाहते है, तो उससे पहले आप सभी को Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023 Benefits in Hindi के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए। जो कि इस प्रकार है……..

  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत बच्चियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना ही इस स्कीम का मूल उद्देश्य है। 
  • इस स्कीम के जरिए बच्चियां भी लड़को से शिक्षा के मामले में आगे बढ़ेगी और इससे समाज का नजरिया भी बदला जा सकता है। 
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ बिहार राज्य की सभी कन्याओं को मुहैया कराया जाएगा। 
  • राज्य में कई परिवार ऐसे है जो अपनी आर्थिक स्थिति की वजह से बच्चियों पर ध्यान नहीं दे पाते है, ऐसे अभिभावक को भी इस स्कीम से लाभ प्राप्त होगा और वे इस स्कीम के लाभ उठा कर बच्ची का ध्यान रख सकेंगे। 
  • इस स्कीम के अंतर्गत सभी बच्चियों को उनके यूनिफॉर्म और कई सारे जरूरत चीजों के खर्च भी सरकार द्वारा मुहैया कराई जाएगी। 
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत बच्ची के जन्म के समय 2 हजार रूपए और पहले टीके के समय एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता की जाएगी। 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए ? 

क्या आप भी बिहार के रहने वाले अस्थाई निवासी है, यदि हां तो क्या आप भी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, यदि हां तो उसके लिए आपको सर्वप्रथम इस योजना के लिए आवेदन करने की आवश्यकता होगी। लेकिन आवेदन से पहले आप सभी को नीचे दिए गए सभी पात्रता मापदंडों को भी पूरा करने की आवश्यकता होगी। अगर नीचे दिए गए सभी पात्रता मापदंडों को आप पूरी कर लेते हैं, तो आपको इस योजना का लाभ उठाने में किसी भी प्रकार का कोई भी दिक्कत नहीं होगा। जो किस प्रकार है……

  • Mukhyamantri Kanya utthan Yojana 2023 का लाभ केवल बिहार की बच्चियों के लिए ही है। 
  • जो भी बिहार के स्थाई निवासी है वो इस स्कीम का लाभ उठाने के पात्र होंगे। 
  • यदि आपका आधार कार्ड बैंक में अकाउंट से लिंक है, तो फिर आप इस योजना के लाभ उठाने के पात्र होंगे। 
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ केवल अविवाहित कन्या ही उठा सकती है। 
  • यदि आप इन सब पात्रता को पूरा करने में सक्षम है तो फिर बड़ी ही आसानी से आप इसका लाभ उठा सकती है। 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज ? 

जो भी पात्र आवेदक मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करना चाहती हैं उन्हें नीचे दिए गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों का इंतजाम करने की आवश्यकता पड़ सकती है। क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने हेतु नीचे दिए गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि इस प्रकार है……..

  • आवेदक का आधार कार्ड 
  • 12 का मार्क शीट  
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर या फिर Email ID 
  • Graduation की डिग्री या मार्कशीट 
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक डिटेल्स 

                                     Important Links

Official  Website Click Here
Join Telegram Click Here

 

Also Read

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन कैसे करें ? 

यदि आप भी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ उठाने हेतु आवेदन करना चाहते हैं, तो उसके लिए आप सभी को नीचे दिए गए पंजीकरण प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करने की आवश्यकता होगी। जो कि इस प्रकार है………

Registration Process – 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करने के लिए आवेदक को सर्वप्रथम edudbt.bih.nic.in इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता होगी। 

  • जिसके पश्चात आपके मोबाइल स्क्रीन पर एक पेज ओपन होगा। 
  • इस पेज पर आवेदक को दो ऑप्शन प्राप्त होंगे for students registration and login only के से किसी एक का चयन करने की आवश्यकता होगी। 
  • फिर आपके स्क्रीन पर नेक्स्ट पेज ओपन होगा। 
  • यहां पर आपको पंजीकरण करें के विकल्प प्राप्त होंगे जिसपर आपको Click करने की आवश्यकता होगी। 
  • फिर इसपर क्लिक करते ही नेक्स्ट पेज ओपन हो जाएगा। 
  • जिसके पश्चात आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। 
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई आपको हर डिटेल्स को बारीकी से भरने की आवश्यकता होगी। 
  • सब डिटेल्स दर्ज करने के पश्चात आपको कैप्चा कोड दर्ज करने की जरूरत होगी। फिर आपको पंजकरण पर क्लिक करना है। 
  • इस तरह इन प्रक्रियाओं को पूरी कर आप आसानी से रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं। 

Apply Process – 

  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में आवेदन करने हेतु आप सभी को सबसे पहले ई कल्याण के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता होगी। 
  • जिसके पश्चात आपके मोबाइल स्क्रीन पर इसका Page Open हो जाएगा। 
  • अब आपको यहां पर Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023 आवेदन करें का विकल्प प्राप्त होगा, जिसपर आपको Click करने की आवश्यकता होगी। 
  • अब आपको नेक्स्ट में Link 1 और Link 2 में से किसी एक पर Click करने की आवश्यकता होगी। 
  • इसपर क्लिक करते ही आप Next Page पर चले जाएंगे। 
  • फिर इसपर आपको क्लिक हियर टू अप्लाई का विकल्प प्राप्त होगा, जिसपर आपको Click करना होता है। 
  • अब आप नेक्स्ट पेज पर चले जाएंगे। यहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और इंटर में कुल आए नंबर दर्ज करने की आवश्यकता होगी।
  • इसके पश्चात आपको कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगइन करने की आवश्यकता होगी। 
  • अब आपके सामने आवेदन का फॉर्म दिखाई देगा। आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई हर डिटेल्स आपको भरने की आवश्यकता होगी। 
  • सब जानकारी को आपको ध्यान से दर्ज करना होगा नहीं तो फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा। 
  • फिर आवेदन फॉर्म को भरने के बाद आपको मांगी गई हर महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से अपलोड करना है। 
  • अंत में सभी संबंधित डिटेल्स भर कर आपको अंत में सबमिट का बटन नजर आएगा। आपको सब चेक करके सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इस तरह आप काफी आसानी से अप्लाई प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं। 

निष्कर्ष – 

आशा करता हूं कि आपको हमारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 का यह पोस्ट पसंद आया होगा। आज के लेख में मैंने आपको कन्या उत्थान योजना में आवेदन कैसे करें से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। उम्मीद है कि आप हमारे आज के इस पोस्ट से पूरी तरह से संतुष्ट होंगे। साथ ही अगर आपको हमारा आज का यह योजना का पोस्ट पसंद आए तो शेयर करना ना भूलें। 

Leave a Comment