मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2023 आवेदन फार्म | Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2023 Apply Now Fast

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2023 (Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2023): नमस्कार दोस्तों, स्वागत हैं आज आपका अपने हिंदी ब्लॉग pmallyojana।com में। आज मैं इस आर्टिकल के माध्यम से बात करूँगा Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2023 के बारे में। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा 1 अप्रैल 2019 को राज्य के बुजुर्गों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।

इस योजना के तहत बिहार के 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को राज्य सरकार द्वारा पेंशन के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना समाज कल्याण विभाग के तहत आती है। जो राज्य के सभी वृद्ध पुरुषों और महिलाओं को बुढ़ापे में एक अच्छा जीवन जीने के लिए पेंशन प्रदान करता है।

Table of Contents

Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2023

इस योजना के तहत बिहार के 60 से 79 वर्ष की आयु के वृद्धों को सरकार द्वारा हर महीने 400 रुपये और 80 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को 500 रुपये पेंशन राशि हर महीने सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। राज्य के इच्छुक लाभार्थी जो बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2023 के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो वे बिहार सरकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रबंधन सूचना प्रणाली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और हर महीने इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

इच्छुक आवेदक समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं. CMOAP प्राप्त करने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आवेदन करने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं: Click Here

मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना की अधिक जानकारी के लिए आप सीधे इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं: Click Here

Bihar Vridhjan Pension Yojana 2023

Bihar Vridhjan Pension Yojana 2023 Highlights

योजना का नाम मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2023
इनके द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी
कब शुरू की गयी 1 अप्रैल 2019
लाभार्थी बिहार के 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन
विभाग बिहार समाज कल्याण विभाग
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट https://www.sspmis.bihar.gov.in//

बिहार वृद्धजन पेंशन योजना 2023 का उद्देश्य

जैसा कि आप जानते हैं कि बिहार में कई ऐसी वृद्ध महिलाएं और पुरुष हैं जिनके पास 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद आय का कोई जरिया नहीं है। जिससे वे वृद्धावस्था में आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ हैं। इसलिए राज्य सरकार ने यह Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2023 शुरू की है ताकि बुजुर्गों को आर्थिक सुविधा प्रदान की जा सके। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों को प्रतिमाह 400 से 500 रुपये पेंशन की राशि उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रदान करना हैं।

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2023 के लाभ

  • बिहार मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023 का लाभ बिहार के सभी 60 या उससे अधिक उम्र के लोगों (महिला और पुरुष) को दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत राज्य के 60 से 79 वर्ष के वृद्धों को 400 रुपये और 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को 500 रुपये पेंशन प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत लाभार्थी को मृत्यु होने तक पेंशन मिलती रहेगी।
  • इस योजना का लाभ किसी सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी को नहीं मिलेगा। अगर कोई व्यक्ति 60 साल से पहले सरकारी नौकरी में था तो उसे इस योजना के लिए अपात्र माना जाएगा।
  • Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2023 के तहत दी जाने वाली पेंशन की राशि लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए आवेदक के पास बैंक खाता होना चाहिए और वह बैंक खता आधार से भी लिंक होना चाहिए।

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2023 के आवेदन हेतु दस्तावेज़ (पात्रता )

  • आवेदक का बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना जरुरी हैं।
  • आवेदनकर्ता की आयु 60 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए |
  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • पहचान पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2023 के लिए आवेदन कैसे करना हैं?

राज्य के इच्छुक लाभार्थी जो वृद्धजन पेंशन योजना 2023 के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आवेदक को बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की Official Website पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा।
Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022
Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2023
Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2022
Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2023
  • उस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जहा आपको मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना को आधार के साथ सत्यापित करना होगा। और साथ ही आपको फॉर्म में पूछी गई तमाम जानकारियां जैसे की आधार के अनुसार जिले का चयन, ब्लॉक, मतदाता संख्या, मतदाता नाम, आधार के अनुसार नाम और जन्म तिथि इत्यादि का चयन करना होता हैं।
  • इसके बाद आपको नीचे दिए गए Validate Aadhaar बटन पर क्लिक करना होगा। आधार वेरीफाई होने के बाद आपको नीचे दिए गए आगे बढ़ें बटन पर क्लिक करना होगा।
  • ऊपर वाले बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा। आपको इस पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, पता विवरण और बैंक खाता विवरण आदि को भरना होगा।
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक करना है। सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

वृद्धजन पेंशन योजना 2023 में बेनेफिशरी स्टेटस को कैसे देखे ?

  • सबसे पहले आपको योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  • इस होम पेज पर आपको Beneficiary Status का Option दिखाई देगा आपको इस Option पर Click करना है। विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana
Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana
  • इस पेज पर आपको Select Search Type को Select करना है और Beneficiary ID इत्यादि भरना है। इसके बाद Search बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने बेनिफिशियरी स्टेटस खुल जाएगा।

Contact details

  • सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा। इस होम पेज पर आपको कांटेक्ट डिटेल्स का विकल्प दिखेगा।
Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana
Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कॉन्टैक्ट डिटेल का एक पेज खुलेगा।

वृद्धजन पेंशन योजना के फॉर्म को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं ? 

इस योजना में पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की बजाय अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए यह प्रक्रिया अपना सकते हैं। इस सेक्शन में हम आपको इस योजना से संबंधित फॉर्म डाउनलोड करने के लिए कहेंगे।

इसके बाद आप इस फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं और इस फॉर्म को भरकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार है।

  • Step 1 – सबसे पहले आपको इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना है।
  • Step 2 – इस लिंक पर जाने के बाद आप इस पोर्टल के होमपेज पर आ जाएं।
  • Step 3 – इस वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको टॉप मेन्यू बार में ‘Register for MVPY’ नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद आपको एक नए पेज पर ले जाया जाएगा।
  • Step 4 – इस पोर्टल पर जाने के बाद ‘Download aadhar consent form‘ के नाम से एक विकल्प दिखाई देता है, उस पर आपको क्लिक करना है।
  • Step 5- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। आप इस फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंट कर के भर सकते हैं.
Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension yojana Application Form – Download

इस फॉर्म को प्रिंट करने के बाद आप इसे भर सकते हैं और इसके साथ जरूरी दस्तावेजों को अटैच करना होगा। इन सभी दस्तावेजों की एक फोटोकॉपी सही व साफ होनी चाहिए। इसके बाद आपको यह फॉर्म लेने के लिए अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर इस फॉर्म को सबमिट करना होगा। यह फॉर्म CSC के जरिए ऑनलाइन किया जाता है और आपका फॉर्म ऑनलाइन रजिस्टर होता है। इसके बाद आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं।

Important Links

Offline  Application Form Download Click Herekosi study
Registration Click Herekosi study
Beneficiary Status Click Herekosi study
Official  Website Click Herekosi study
Join Telegram Click Herekosi study

Bihar Mukhyamantri Vriddhjan Pension Yojana 2023 (Helpline Number)

Helpline Number: +91-612-25465210/12
Toll-Free Number: 1800 345 6262
Email: [email protected]

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से जुड़े कुछ जरुरी प्रश्न और उनके उत्तर:

आधार कार्ड से वृद्धावस्था पेंशन कैसे चेक करें?

आधार कार्ड से वृद्धावस्था पेंशन की जांच करने के लिए सरकार की वेबसाइट jansoochna.rajasthan.gov.in खोलनी है, इसके बाद योजना के लाभार्थी के विकल्प का चयन करें, उसके बाद त्वरित पहुंच वाले अनुभाग में एक विकल्प होगा सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, जिसका चयन करना होता है। उसके बाद आपको 4 आप्शन दिखाई देंगे जिसमे आधार नंबर का आप्शन चुने।

बिहार वृद्धावस्था पेंशन कैसे जांचें?

सबसे पहले आपको सामाजिक सुरक्षा, पेंशन प्रबंधन सूचना प्रणाली, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा। होम पेज पर आपको Beneficiary Status टैब पर क्लिक करना होगा। अब आपको Search Beneficiary Status के लिंक पर क्लिक करना होगा।

वृद्धावस्था पेंशन की स्थिति कैसे जांचें?

आपको बस इतना करना है कि आप अपने राज्य की आधिकारिक साइट पर जाएं। फिर आपको वृद्धावस्था पेंशन का विकल्प चुनना होगा, उसके बाद अपना जिला, ग्राम पंचायत चुनें, फिर चरण दर चरण गांव का नाम, आप देखेंगे कि आपके मोबाइल स्क्रीन पर आपकी वृद्धावस्था पेंशन की जानकारी होगी।

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना में प्रति माह कितनी धनराशि मिलती है?

बिहार के 60 से 79 वर्ष की आयु के वृद्धों को 400 रुपये प्रतिमाह और 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के वृद्धों को 500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन दी जाएगी।

बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए पात्र किसे माना जाएगा?

इस योजना का पात्र बिहार राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के आयु वर्ग के नागरिकों के लिए बनाया गया है।

बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना किसने शुरू की?

इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के वृद्ध नागरिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए की थी।

Leave a Comment