TAFCOP Portal 2024: घर बैठे चेक करें आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चालू है, जान लीजिए सबसे आसान तरीका

TAFCOP Portal 2024: इस इंटरनेट की दुनिया में अपने डेटा को सुरक्षित रखना बहुत मुश्किल हो चुका है। हमारा सर जानकारी आधार कार्ड के अंदर रहता है और यही आधार कार्ड अगर कभी भी गलत हाथों में पड़ जाता है तो इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। कई लोग आधार कार्ड की जानकारी मिलते ही इसके ऊपर सिम ले लेते हैं। इसी तरह से धोखाधड़ी चलता रहता है। लेकिन इसी समस्या को रोकने के लिए दूर संचार एवं जनसंचार मंत्रालय ने एक नया पोर्टल लॉन्च किया है।

आज के पोस्ट में हम इसी पोर्टल के बारे में जानकारी देने वाले हैं। TAFCOP Portal के जरिए आप अपने नाम से पता लगा सकते हैं कि कितने सिम कार्ड आपके नाम पर एक्टिव है। आप अपने आधार कार्ड के ऊपर कितने सिम कार्ड है इसे भी चेक कर सकते हैं। चेक करने के बाद अगर आप चाहे तो अनचाहे नंबरों को तुरंत डिसएबल भी कर सकते हैं। तो अगर आपको यह जानकारी चाहिए कि आपका डीटेल्स से कितने नंबर एक्टिव है तो इस पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा। आज के पोस्ट में हमने इसके बारे में विस्तृत जानकारी दिया है।

TAFCOP Portal क्या है?

सबसे पहले जान लेते हैं कि सरकार द्वारा कौन सा पोर्टल लॉन्च किया गया है। दूरसंचार एवं जनसंचार मंत्रालय द्वारा डीटेल्स के जरिए कितने सिम कार्ड है इसको चेक करने के लिए टफ सी ओ पी पोर्टल को लांच किया है। TAFCOP Portal का पूरा नाम है Telecom Analytics for Fraud Management and Consumer Protection। यह एक सरकारी पोर्टल है जो की सभी मोबाइल ग्राहकों को उनके नाम पर बनाए गए सिम कार्ड की जानकारी प्रदान करती है। TAFCOP Portal को भारत सरकार के दूरसंचार विभाग यानी डॉट द्वारा संचालित किया जाता है।

सरकार द्वारा TAFCOP Portal को लॉन्च करने से पहले ही बहुत सारे अपडेट दिया गया था। जिसके मुताबिक एक नागरिक के व्यक्तिगत जानकारी के अनुसार अपने नाम पर अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन पंजीकृत कर सकते हैं। यानी कि आप अपने नाम पर सिर्फ 9 मोबाइल कनेक्शन ले सकते हैं इससे ज्यादा नहीं ले सकते। और सुरक्षा और निगरानी में रखना। TAFCOP Portal से मोबाइल ग्राहकों को उनके नाम पर जारी किए गए मोबाइल सिम कार्ड की जानकारी प्रदान होगा जिससे सभी अपने अनचाहे नंबरों को डिसेबल कर सकते हैं।

TAFCOP Portal का उद्देश्य क्या है ?

दूरसंचार विभाग द्वारा बनाए गए TAFCOP Portal के कई उद्देश्य है। जैसे की –

  • TAFCOP Portal के माध्यम से मोबाइल ग्राहक आसानी से अपने नाम पर बनाए गए सिम कार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • अगर आपको यह पता लगता है कि आपका डिटेल्स से कई अवैध सिम बनाए गए हैं तो आप तुरंत TAFCOP Portal का उपयोग करके सभी सिम डिसएबल कर सकते हैं।
  • TAFCOP Portal के माध्यम से नागरिकों को अधिक सुरक्षा और सुविधा दिया जाता है।
  • पहले की तरह अब दूसरों के आधार डीटेल्स से नंबर नहीं बनाया जाएगा।
  • अगर आपके पास एक स्मार्टफोन है तो आप घर बैठे ही TAFCOP Portal का इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • TAFCOP Portal में पंजीकरण करना और सिम कार्ड चेक करने का कोई भी शुल्क नहीं लगता है।

अगर आप TAFCOP Portal में रजिस्ट्रेशन करते हैं तो आप इसका इस्तेमाल कर पाएंगे और ऊपर बताए गए सुविधा आपको मिलेगा। सरकार द्वारा बताया गया है TAFCOP Portal के जरिए सभी लोग अपने डिटेल्स से कितने सिम कार्ड है यह जरूर चेक कर ले। क्योंकि हो सकता है आपके डिटेल्स से कई अवैध सिम चल रहा है और आपको पता भी नहीं है।

ये भी पढ़े:

TAFCOP Portal Registration के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप भी आपके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिव है इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको TAFCOP Portal में रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस हमने नीचे बताया है जिसे फॉलो करके आप आसानी से रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। लेकिन रजिस्ट्रेशन से पहले आपको नीचे बताए गए दस्तावेजों को तैयार रखना होगा। क्योंकि नीचे बताए गए चीजों की जरूरत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय आपको चाहिए –

  • आपका आधार कार्ड
  • आपका एक एक्टिव मोबाइल नंबर जो की आधार से लिंक है
  • आपका जन्म तारीख
  • आपका एड्रेस यानी पता
  • इसके अलावा आपसे कुछ अन्य जानकारी भी मांगी जाएगी
  • इसके अलावा नए मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए सत्यापन के दिशा निर्देश।

How to check Active Sim Status on TAFCOP Portal?

अगर आप सरकार के TAFCOP Portal के जरिए एक्टिव सिम स्टेटस को चेक करना चाहते हैं तो इसका प्रोसेस हमने नीचे बताया है। नीचे बताए गए प्रक्रिया को अगर आप फॉलो करेंगे तो आप बहुत आसानी से आपके मोबाइल फोन के जरिए ही एक्टिव सिम चेक कर पाएंगे –

  • सबसे पहले आपको TAFCOP Portal के आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार इंटरफेस आ जाएगा –

TAFCOP Portal

  • अब आपको TAFCOP Portal में लॉगिन करना होगा। Login के लिए आप अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • लोगिन करने के लिए आपको OTP Verify प्रक्रिया कंप्लीट करना होगा।
  • इसके बाद आपको आपके नाम पर एक्टिव मोबाइल नंबरों की लिस्ट दिख जाएगी।
  • इस लिस्ट में अगर कोई भी ऐसा नंबर है जो कि आपका नहीं है तो आप उसे नंबर के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं।
  • रिपोर्ट के लिए आपको नॉट माय नंबर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और रिपोर्ट दर्ज करना होगा।
  • रिपोर्ट दर्ज करते ही आपके डीटेल्स से बनाए गए इस नंबर को डिसेबल कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े: Aadhaar New Update: अब आधार से होनेवाले सभी फ्रॉड होंगे बंद, नंबर के बिना भी किया जायेगा ई-केवाईसी

निष्कर्ष

दोस्तों सभी को अपने जानकारी से कितने नंबर एक्टिव है इसको चेक करना चाहिए क्योंकि इससे और सुरक्षित रह सकते हैं। क्योंकि कभी-कभी हमारे आधार कार्ड की जानकारी किसी न किसी के हाथ में आ जाता है। इस जानकारी के सहारे अगर कोई भी सिम एक्टिव कर लेता है तो इससे हमें ही परेशानी उठानी पड़ती है। आज के पोस्ट में हमने दूरसंचार मंत्रालय द्वारा लांच किया गया TAFCOP Portal के बारे में जानकारी दिया है।

इस पोस्ट में हमने डिटेल्स से बताया है कि TAFCOP Portal में आप कैसे रजिस्ट्रेशन यानी लॉगिन कर सकते हैं और आपके डिटेल्स से कितने सिम एक्टिव है इसकी जानकारी ले सकते हैं। उम्मीद है आज का यह पोस्ट आपको अच्छा लगा होगा। अगर यह जानकारी आपको अच्छा लगता है तो इसे जरूर शेयर करें ताकि बाकी लोग भी यह सुविधा ले सके।

Official Website Click Here
Direct Link Click Here
Homepage  Click Here

Leave a Comment