CFMS Bihar Portal 2023: बिहार एम्प्लोयी सैलरी कैसे डाउनलोड करे? Download Now Fast at e-nidhi.bihar.gov.in

सीएफएमएस बिहार पोर्टल 2023 (CFMS Bihar Portal 2023): नमस्कार दोस्तों , स्वागत हैं आज आपका अपना हिंदी ब्लॉग Pmallyojana.com में। आज मैं इस आर्टिकल के माध्यम से बात करूँगा सीएफएमएस बिहार पोर्टल 2023 के बारे में। बिहार सरकार की ओर से राज्य के कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इस दिशा में वित्तीय विभाग, बिहार द्वारा CFMS बिहार कर्मचारी वेतन पर्ची शुरू की गई है, जिसके माध्यम से अब राज्य सरकार के कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से अपनी वार्षिक और मासिक वेतन पर्ची प्राप्त कर सकेंगे।

सरकारी कर्मचारी CFMS Bihar Portal 2023 पर लॉग इन करके वेतन भुगतान और अन्य भत्तों से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी बहुत आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। आज हम इस लेख के माध्यम से आपके साथ CFMS बिहार कर्मचारी वेतन पर्ची से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे, जैसे:- उद्देश्य, लाभ, पात्रता मानदंड, वेतन पर्ची देखने की प्रक्रिया, आदि।

CFMS Bihar (e-nidhi.bihar.gov.in) क्या है ?

e-nidhi.bihar.gov.in CFMS (Comprehensive Financial Management System) बिहार की एक आधिकारिक वेबसाइट है। CFMS जिसे हिंदी में व्यापक वित्त प्रबंधन प्रणाली कहा जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सरकारी कर्मचारियों के वेतन से संबंधित कार्य एवं सूचनाओं का प्रबंधन एवं रखरखाव किया जाता है। इस पोर्टल की सहायता से बिहार राज्य के सरकारी कर्मचारी वेतन भुगतान की समस्त जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, साथ ही डाउनलोड पे-स्लिप, संग्रहण एवं आवंटन, वेतन में वृद्धि आदि कई सुविधाएं ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।

CFMS Bihar या फिर e Nidhi bihar द्वारा Online Salary SlipBill Report Check इत्यादि कई प्रकार की सुविधाएँ राज्य के कर्मचारी आसानी से पा सकेंगे। राज्य के वे सभी सरकारी कर्मचारी इस सुविधा का लाभ e-nidhi.bihar.gov.in पर Log-in कर ले सकेंगे।

CFMS बिहार कर्मचारी सैलरी स्लिप

आज के तकनीकी युग में, डिजिटलीकरण की बढ़ती आवश्यकता और नागरिकों की सुविधा के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न सेवाओं और पहलों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। इन बातों पर ध्यान केंद्रित करते हुए बिहार सरकार ने CFMS Bihar Portal 2023 भी लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से राज्य सरकार के कर्मचारी CFMS Bihar कर्मचारी वेतन पर्ची ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी कार्यरत सरकारी कर्मचारी अपनी वार्षिक एवं मासिक वेतन पर्ची ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके साथ ही इस पोर्टल पर कर्मचारियों को अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जैसे:- कर्मचारी वेतन विवरण, वेतन वृद्धि, बजट आवंटन, सेवा विवरण, वेतन पर्ची डाउनलोड आदि। आपको बता दें कि CFMS Bihar का पूरा नाम है व्यापक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (Comprehensive Financial Management System).

CFMS Bihar Portal 2023

Highlight of e-Nidhi CFMS Bihar Employee Salary Slip

नाम CFMS बिहार कर्मचारी सैलरी स्लिप
आरम्भ की गई वित्तीय विभाग, बिहार सरकार द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी प्रदेश के के सभी सरकारी कर्मचारी
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड
उद्देश्य राज्य सरकार के कर्मचारियों को उनकी वेतन पर्ची ऑनलाइन देखने की सुविधा उपलब्ध कराना
लाभ सैलरी स्लिप ऑनलाइन देखने की सुविधा
श्रेणी बिहार सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट e-nidhi.bihar.gov.in

FMS BIHAR Portal पर सेवाएं

बिहार सरकार के जरिये जारी FMS BIHAR या CFMS Bihar Portal 2023 सरकार द्वारा कर्मचारियों को उनकी Salary Slip से सम्बंधित कई अन्य प्रकार की और सेवाएं भी Online प्रदान की जाती हैं। बिहार सरकार द्वारा व्यापक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (CFMS) द्वारा e-nidhi.bihar.gov.in पर प्रदान की जाने वाली सुविधाएं इस प्रकार हैं –

  • e-Nidhi CFMS बिहार
  • CFMS बिहार यूजर
  • कर्मचारी रख रखाव
  • एलपीसी इन/एलपीसी आउट
  • कर्मचारी वेतन से वसूली व आवंटन
  • CFMS बिहार कर्मचारी Salary Slip देखने की सुविधा
  • वार्षिक वेतन में वृद्धि की जानकारी
  • कर्मचारी के प्रमोशन की जानकारी
  • CFMS बिहार हिंदी में
  • क्रिएशन फॉर्म
  • e-Nidhi बिहार लॉगिन
  • समूह निर्माण
  • निष्क्रिय/सक्रिय कर्मचारी
  • CFMS बिहार शिक्षा विभाग

e-Nidhi CFMS Bihar Employee Salary Slip का उद्देश्य 

बिहार सरकार के वित्त विभाग द्वारा शुरू किया गया CFMS Bihar को व्यापक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के रूप में भी जाना जाता है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई CFMS Bihar Employee Salary Slip, एक तरह की ऑनलाइन सुविधा है, जिसका मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार के तहत काम करने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन माध्यम से अपनी वेतन पर्ची देखने और डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करना है।

इस सुविधा के माध्यम से लाभार्थी कर्मचारी किसी भी माह के वेतन भुगतान की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से बड़ी ही आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से यूजर इंटरफेस को बढ़ावा मिलेगा, जिससे राज्य के सरकारी काम में तेजी आएगी और व्यवस्था में पारदर्शिता भी आएगी।

CFMS Bihar के लाभ

  • बिहार सरकार के वित्त विभाग द्वारा शुरू की गई CFMS बिहार कर्मचारी वेतन पर्ची के माध्यम से राज्य के कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को लाभान्वित किया जाता है।
  • राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से सभी कार्यरत कर्मचारी अपने वार्षिक एवं मासिक वेतन वेतन पर्ची से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • कर्मचारी अपने वेतन पर्ची, एनएसपी योगदान, कर कटौती, जीआईएस योगदान, सेवा विवरण आदि की जानकारी CFMS Bihar Portal पर लॉग-इन करके घर बैठे आसानी से ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस ऑनलाइन सुविधा के ऑनलाइन उपलब्ध होने से अब कर्मचारियों को अपनी सैलरी स्लिप लेने के लिए कार्यालयों और विभागों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
  • इससे कर्मचारियों के समय और धन दोनों की बचत होगी और व्यवस्था में पारदर्शिता भी आएगी।
  • इसके साथ ही वित्त विभाग द्वारा शुरू किए गए इस ऑनलाइन पोर्टल की मदद से कर्मचारियों की पूरी जानकारी सुरक्षित तरीके से दर्ज की जाएगी, जिसे लाभार्थी कर्मचारी घर बैठे बड़ी आसानी से देख सकेंगे।

ये भी पढ़े:

e-Nidhi CFMS Bihar Employee Salary Slip के तहत पात्रता मानदंड 

किसी भी सरकारी कार्यक्रम से लाभ प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को उस कार्यक्रम से संबंधित कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करने की आवश्यकता होती है। इसी प्रकार बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई CFMS Bihar Employee Salary Slip सुविधा का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य होगा:-

  • बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई CFMS बिहार कर्मचारी वेतन पर्ची का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को राज्य सरकार के अधीन काम करना होगा।
  • इस सुविधा का लाभ पाने के लिए केवल बिहार सरकार के कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को ही पात्र माना जाएगा।

e-Nidhi Bihar पर कर्मचारी वेतन पर्ची कैसे चेक करें?

CFMS कर्मचारी वेतन पर्ची कैसे देखें, राज्य सरकार के कर्मचारी नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं। मासिक वेतन पर्ची (Bill Report Check) करने का तरीका क्या है, इसके बारे में हमने आपको आसान प्रक्रिया के नीचे बताया है की बिहार कर्मचारी वेतन पर्ची कैसे जांचें-

  • सबसे पहले आपको बिहार कर्मचारी वेतन पर्ची (ई-निधि बिहार कर्मचारी वेतन पर्ची) देखने के लिए CFMS की आधिकारिक वेबसाइट e-nidhi.bihar.gov.in पर जाना होगा।

  • वेबसाइट में आपके सामने Log-in पेज खुलेगा जहां आपको यूजर नेम और पासवर्ड का उपयोग करके e-Nidhi Login विवरण भरना है।

  • जैसे ही आप लॉग-इन करते हैं, अगले पेज पर आपके सामने Employee/Payee/Pensioner Self Services का आवेदन पत्र खुल जाता है।
  • यहां आपको ‘Login as’ वाले बॉक्स में क्लिक करने पर 3 ऑप्शन दिखाई देते हैं; उदाहरण के लिए  employee ,payee,Pensioner Self Services, आपको इनमे से एक का चयन करना होगा। कर्मचारी को लॉग-इन करने के लिए, आपको ‘कर्मचारी‘ विकल्प चुनना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने ‘Employee Self Services‘ का फॉर्म खुल जाएगा। यहां आपको पूछी गई जानकारी जैसे आपका PAN Number, GPF/PRAN Number और अपना Aadhar Number यहां भरना है।
  • जैसे ही आप यह जानकारी भरते हैं आपको ओटीपी सत्यापन के लिए दिए गए ‘Generate OTP‘ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, आपको इस OTP को दर्ज करना है और Get me in के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर आपके सामने पूरी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।

CFMS Bihar कर्मचारी सैलरी स्लिप Download करने की प्रक्रिया 

राज्य के ऐसे इच्छुक सरकारी कर्मचारी जो ई-निधि CFMS बिहार कर्मचारी वेतन पर्ची के माध्यम से अपनी वेतन पर्ची की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट e-nidhi.bihar.gov.in पर जाकर निम्नलिखित सरल चरणों का पालन करना होगा: –

  • सबसे पहले आपको CFMS बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज प्रदर्शित होगा।
सीएफएमएस बिहार
सीएफएमएस बिहार
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड का विवरण दर्ज करना होगा जैसा कि ‘ई-निधि लॉगिन‘ अनुभाग के तहत पूछा गया है।
  • इसके बाद आपको “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना है। अब आपके सामने एक बार फिर से एक नया पेज खुलेगा।
  • इस नए पेज में आपको “Login As” के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक ड्रॉपबॉक्स दिखाई देगा।
  • अब आपको ड्रॉपबॉक्स में दिए गए तीन विकल्पों में से “कर्मचारी” विकल्प पर क्लिक करके कर्मचारी के रूप में लॉगिन करना है: कर्मचारी / आदाता / पेंशनभोगी स्वयं सेवा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एम्प्लॉई सेल्फ सर्विसेज का एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा। इस आवेदन फॉर्म में आपको मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां दर्ज करनी होंगी, जैसे:- आपका पैन नंबर, जीपीएफ/प्रान नंबर, आधार नंबर की जानकारी।
  • अब आपको OTP वेरिफिकेशन के लिए “Generate OTP” के Option पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • उसके बाद आपको दिए गए OTP बॉक्स में प्राप्त OTP को दर्ज करना होगा। अब आपको Get Me In के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपके वेतन की पूरी जानकारी खुल जाएगी। अब आपको अपनी अंतिम वेतन रसीद देखने के लिए “अंतिम वेतन विवरण” अनुभाग के तहत “वेतन पर्ची” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अगर आप तीन महीने या छह महीने पहले की सैलरी स्लिप देखना चाहते हैं, तो आपको उस महीने के विकल्प पर क्लिक करना होगा जिसकी रसीद आप “क्विक डाउनलोड” सेक्शन में देखना चाहते हैं।
  • अब आपको “डाउनलोड” के विकल्प पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपकी चुनी हुई सैलरी स्लिप आपकी स्क्रीन पर डाउनलोड हो जाएगी, जिसे आप प्रिंट भी कर सकते हैं।

पोर्टल लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको CFMS Bihar की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज प्रदर्शित होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड का विवरण दर्ज करना होगा जैसा कि ‘ई-निधि लॉगिन’ अनुभाग के तहत पूछा गया है।
  • इसके बाद आपको “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आप CFMS Bihar Portal पर लॉग इन कर पाएंगे।

Important Links

Log-in Click Herekosi study
Official  Website Click Here
Join Telegram Click Here

CFMS Bihar Portal 2023 से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर 

CFMS बिहार सैलरी स्लिप कैसे चेक करें?

बिहार वेतन पर्ची, बिल रिपोर्ट चेक करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट e-nidhi.bihar.gov.in पर जाना होगा। सैलरी स्लिप चेक करने के लिए हमने आपको लेख में स्टेप बाय स्टेप बताया है।

CFMS का पूर्ण रूप क्या है?

CFMS का पूरा नाम Comprehensive Financial Management System (व्यापक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली) है।

CFMS बिहार की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

वित्तीय प्रबंधन प्रणाली बिहार की आधिकारिक वेबसाइट है e-nidhi.bihar.gov.in।

e-nidhi.bihar के माध्यम से कर्मचारियों को कौन-कौन सी सुविधाएँ उपलब्ध हैं?

बिहार एफएमसी पोर्टल पर कर्मचारियों को इन सुविधाओं, सेवाओं का लाभ ऑनलाइन मिलता है - सीएफएमएस बिहार यूजर कर्मचारी रखरखाव, एलपीसी इन / एलपीसी आउट, कर्मचारी वेतन से वसूली और आवंटन आदि।

Leave a Comment