सरल पोर्टल हरयाणा | Haryana Saral Portal 2023: Register now fast at saralharyana.gov.in

सरल पोर्टल हरयाणा 2023 (Haryana Saral Portal 2023): नमस्कार दोस्तों , स्वागत हैं आज आपका अपना हिंदी ब्लॉग Pmallyojana.com में। आज मैं इस आर्टिकल के माध्यम से बात करूँगा सरल पोर्टल हरयाणा 2023 के बारे में।

हरियाणा सरकार ने हरियाणा के लोगों को विभिन्न सेवाएं प्रदान करने और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए हरियाणा सरल पोर्टल की शुरुआत की है। इस वेबसाइट के तहत नागरिकों को सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं की सभी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे नागरिकों को इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

तो आज हम आपको इस लेख के तहत हरियाणा सरल पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी देने जा रहे हैं जैसे, इस पोर्टल पर लॉग इन करने और पंजीकरण करने की प्रक्रिया क्या है, Haryana Saral Portal का उद्देश्य क्या है, इस पोर्टल के तहत आपको क्या लाभ प्राप्त होगा। अतः आपसे अनुरोध है कि हमारे लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Table of Contents

Saral Portal Haryana

इस पोर्टल को राज्य सरकार ने नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने के लिए बनाया है। सरल पोर्टल हरियाणा के माध्यम से आप सभी सरकारी योजनाओं की 520 से अधिक योजनाएं और सेवाएं और राज्य के सभी नागरिकों को डिजिटल प्रारूप में सेवा वितरण का लाभ प्रदान कर सकते हैं। तो दोस्तों आप इससे डेयरी लोन, राशन कार्ड, पेंशन और अन्य सभी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इन सभी सेवाओं और योजनाओं को आप Haryana Saral Portal से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

सरल पोर्टल के तहत नागरिक घर बैठे योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर लॉग इन कर सकते हैं और पंजीकरण फॉर्म की स्थिति भी जान सकते हैं। इसके अलावा, आप ऑनलाइन योजनाओं और सेवाओं के लिए भी खोज सकते हैं।

 Haryana Saral Portal 2023

Haryana Saral Portal In Highlights

पोर्टल का नाम हरियाणा सरल पोर्टल
वर्ष 2023
आरम्भ की गई हरियाणा सरकार द्वारा
लाभार्थी हरियाणा राज्य के नागरिक
उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध कराना
कुल सुविधाएँ 520 से अधिक
लाभ लोगों को डिजिटल फॉर्म में सुविधाएँ उपलब्ध कराना
कुल जिले 22
श्रेणी हरियाणा सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट http://www.saralharyana.gov.in/

Haryana Saral Portal Statistics

Districts 22
Departments 39
Total services 542
Application received 3,26,53,852
Application processed 3,04,48,891
Processed within RTS 2,55,76,644

हरियाणा सरल पोर्टल का उद्देश्य

सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं को डिजिटल रूप में राज्य के नागरिकों तक घर बैठे पहुंचाना।

  • Haryana Saral Portalको डिजिटल इंडिया में कैशलेस और पेपरलेस प्रक्रिया को अपनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • सरकार और भारतीयों के बीच सरल पोर्टल के अंतर्गत पारदर्शिता लाना।
  • इस पोर्टल का मकसद सभी सरकारी विभागों को डिजिटल बनाना है।

ये भी पढ़े:

हरियाणा सरल पोर्टल

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि हरियाणा सरल पोर्टल राज्य के लोगों को कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। हरियाणा सरल पोर्टल के तहत राज्य का प्रत्येक नागरिक राशन कार्ड, डेयरी ऋण, पेंशन आदि से संबंधित सभी सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जान सकता है और इन सभी सूचियों से संबंधित पीडीएफ फॉर्मेट भी डाउनलोड कर सकता है। हरियाणा सरल पोर्टल के तहत, राज्य के नागरिक सरकार से लाभ सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे और सरल पोर्टल हरियाणा में पंजीकरण करने के बाद, इसे ट्रैक भी कर सकेंगे।

सरल पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

राज्य सरकार द्वारा सरल पोर्टल के तहत नागरिको को कई प्रकार की सुविधाएँ दी जा रही हैं जो कि कुछ इस प्रकार हैं।

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • साइकिल योजना
  • विवाह पंजीकरण
  • सूक्ष्म पोषक उर्वरक
  • नया बिजली कनेक्शन
  • डीलर प्वाइंट पंजीकरण
  • नया राशन कार्ड
  • वृद्धावस्था सम्मान भत्ता
  • डॉक्टर अंबेडकर मेधावी छात्र योजना
  • हाउसिंग बोर्ड
  • बागवानी विभाग
  • वित्त विभाग
  • दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम विभाग
  • भवन और अन्य निर्माण श्रमिक वन विभाग
  • बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा
  • पशुपालन और डेयरी
  • कृषि विभाग
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
  • ऐसी और बीसी का कल्याण
  • शहरी स्थानीय निकाय
  • टाउन एंड कंट्री प्लानिंग
  • पर्यटन विभाग
  • खेल और युवा मामले
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
  • सैनिक और अर्थ सैनिक कल्याण विभाग
  • ग्रामीण विकास विभा
  • राजस्व विभाग
  • अक्षय ऊर्जा विभाग
  • जनसंपर्क विभाग

सार्वजनिक स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग विभाग

  • मुद्रण और स्टेशनरी विभाग
  • पुलिस विभाग
  • श्रम विभाग
  • उद्योग विभाग
  • स्वास्थ्य सेवा विभाग
  • हरियाणा महिला विकास निगम विभाग
  • हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड
  • अनुसूचित जाति वित्त और विकास विभाग
  • हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड
  • वन विभाग हरियाणा
  • कल्याण निगम विभाग (हरियाणा  पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग )
  • खाद्य और आपूर्ति विभाग
  • मत्स्य विभाग

सरल पोर्टल हरियाणा के लाभ

इस पोर्टल के निम्नलिखित लाभ है।

  • सरल पोर्टल के माध्यम से आप 38 विभागों की 500 से अधिक सेवाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • हरियाणा सरल पोर्टल आपको पीडीएफ प्रारूप में सभी सेवाएं और योजनाएं देगा।
  • Saral Portal से आप हर सर्विस और प्लान की लाइव ट्रैकिंग कर सकते हैं.
  • Saral Portal से आप किसी भी सेवा या योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Haryana Saral Portal 2023 पर रजिस्ट्रेशन एवं लॉगिन की प्रक्रिया

हरियाणा सरल पोर्टल पर लॉगिन पंजीकरण के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले आपको हरियाणा सरल पोर्टल की Official Website पर जाना होगा।
Haryana Saral Portal 2022
Haryana Saral Portal 2023
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको हरियाणा सरल पोर्टल का होम पेज दिखेगा।
  • होम पेज में आप सबसे नीचे New User Register Here पर क्लिक करें।
  • New User Registered here पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेट खुल जाएगा।
Haryana Saral Portal 2022
Haryana Saral Portal 2023
  • उसमें आपको पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा। यहां आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या अपना पासवर्ड भरना है।
  • सब कुछ भरने के बाद आपको Submit पर क्लिक करना है।

सरल पोर्टल पर साइन-इन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Saral Portal Haryana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Sign-in-here का विकल्प दिखाई देगा, अब आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना लॉग इन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप साइन इन कर सकते हैं।

सरल हरियाणा का एप्लीकेशन ट्रैक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको हरियाणा सरल पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज में आपको ‘ट्रैक एप्लीकेशन ऑनलाइन‘ के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

  • अब आपको इस पेज में अपना विभाग, सेवा और एप्लीकेशन रेफरेंस आईडी दर्ज करनी है। सारी जानकारी भरने के बाद आपको चेक स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति से जुड़ी सारी जानकारी खुल जाएगी।

ऑनलाइन टिकट ट्रैक कैसे देखे?

  • सबसे पहले आपको Saral Portal Haryana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘ट्रैक टिकट ऑनलाइन‘ विकल्प पर क्लिक करना है। उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

  • अब इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी जैसे टिकट, सर्च टेक्स्ट और कैप्चा कोड डालकर सर्च बटन पर क्लिक करना है।
  • सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपकी टिकट की स्थिति खुल जाएगी।

स्कीम/सर्विसेज लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको सरल हरियाणा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘Schemes/Services List‘ के विकल्प पर क्लिक करना है। अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।

  • इसके बाद आपको इस पेज पर योजना/सेवा सूची से जुड़ी सारी जानकारी देखने को मिल जाएगी।

स्कीम्स तथा सर्विस से जुडी जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Saral Portal Haryana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘Search Schemes/Services’ के विकल्प पर क्लिक करना है। उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको सभी पूछी गई जानकारी जैसे कीवर्ड, विभाग और योजना / सेवा दर्ज करनी है।
  • उसके बाद आपको Search वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके क्लिक करने के बाद आपके सामने योजनाओं और सेवाओं से संबंधित जानकारी आ जाएगी।

हरियाणा सरल एप्लीकेशन की स्थिति S.M.S द्वारा प्राप्त करने की प्रक्रिया

यदि आप Application Status रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के द्वारा देखना चाहते है तो आपको SARAL  लिख कर 7738299899 पर Send कर देना होगा। और अगर आपको Application Status रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से चेक नहीं  करना चाहते हैं तो आपको SARAL<space><Application Id/Ticket No> लिखकर 7738299899 पर Send करना होगा।

परफॉर्मेंस डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको सरल हरियाणा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘परफॉर्मेंस डैशबोर्ड‘ के ऑप्शन पर क्लिक करना है। उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर परफॉरमेंस डैशबोर्ड से जुड़ी सारी जानकारी देखने को मिल जाएगी।
  • इस तरह से आप परफॉरमेंस डैशबोर्ड देख सकते हैं।

सरल हरियाणा मूवमेंट पास अप्लाई करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको सरल हरियाणा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Search Scheme/Service” के Option पर क्लिक करना है। उसके बाद आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
  • इस पृष्ठ पर, आपको पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी और “Service/ Scheme” के ड्रॉप डाउन मेनू से “Movement Pass of Covid-19 Curfew Lockdown” का चयन करना होगा।
  • सिलेक्शन करने के बाद आपको सर्च बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां आपको पूछी गई सभी जरूरी जानकारियां दर्ज करनी हैं।
  • अब आपको सबमिट विकल्प पर क्लिक करना है, और इस प्रकार आप सरल हरियाणा पास के लिए अपना आवेदन पूरा कर सकेंगे।

Important Links

Registration Click Herekosi study
Log-in Click Herekosi study
Official  Website Click Here
Join Telegram Click Here

Contact Information

इस लेख के माध्यम से हमने आपको Saral Portal Haryana से संबंधित सभी जानकारी दी है। अगर आपको किसी भी तरह की कोई समस्या आ रही है तो आपको टोल फ्री नंबर पर संपर्क करना होगा। टोल फ्री नंबर और ईमेल आईडी कुछ इस प्रकार है।

Haryana Saral Portal 2023 से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

सरल हरियाणा क्या है?

सरल हरियाणा हरियाणा सरकार द्वारा लॉन्च किया गया एक वेब पोर्टल है, जिसके माध्यम से राज्य की सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ हरियाणा के नागरिक उठा सकते हैं। इस पोर्टल की शुरुआत राज्य सरकार ने नागरिकों को सिंगल विंडो सिस्टम उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की है।

कैसे करें सरल पोर्टल हरियाणा पंजीकरण?

सरल पोर्टल हरियाणा के तहत पंजीकरण करने के लिए, सबसे पहले आपको हरियाणा का नागरिक होना चाहिए। Saral Portal Haryana Register करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट-saralharyana.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद आप न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन का इस्तेमाल कर सरल हरियाणा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

सरल पोर्टल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

सरल पोर्टल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट - saralharyana.gov.in है।

यह पोर्टल क्यों शुरू किया गया था?

ताकि नागरिकों को सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें और उन्हें अपने किसी भी सरकारी काम के लिए दफ्तरों में न जाना पड़े.

सरल हरियाणा वेबसाइट पर कितनी सेवाएं हैं?

सरल हरियाणा में 600 से अधिक सेवाएं शामिल हैं।

 

Leave a Comment