उत्तर प्रदेश रोजगार मेला ऑनलाइन पंजीकरण | UP Rojgar Mela Online Registration 2023 Apply Now Fast on sewayojan.up.nic.in

उत्तर प्रदेश रोजगार मेला ऑनलाइन पंजीकरण 2023 (UP Rojgar Mela Online Registration 2023): नमस्कार दोस्तों , स्वागत हैं आज आपका अपना हिंदी ब्लॉग Pmallyojana.com में। आज मैं इस आर्टिकल के माध्यम से बात करूँगा UP Rojgar Mela Online Registration 2023 के बारे में।

देश में बेरोजगारी की समस्या को कम करने के लिए केंद्र सरकार समय-समय पर विभिन्न योजनाएं चलाती रहती है। इसी दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने भी राज्य में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूपी रोजगार सेवा योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 70 से ज्यादा जिलों में 72,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। राज्य सरकार के इस सेवायोजन से युवा आर्थिक रूप से मजबूत और स्वावलंबी बनेंगे, साथ ही राज्य की बेरोजगारी दर में भी कमी आएगी। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको यूपी सेवा योजना रोजगार मेले से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियों के बारे में बताएंगे, जैसे:- उद्देश्य, लाभ, सुविधाएँ, योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि।

Table of Contents

सेवायोजन उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी ने यूपी सेवायोजन की शुरुआत की है। यह एक रोजगार वेबसाइट है, जिसकी सहायता से राज्य के शिक्षित बेरोजगार नागरिक आसानी से ऑनलाइन रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश राज्य सरकार राज्य के 70 से अधिक जिलों के युवाओं को रोजगार देने जा रही है। राज्य सरकार ने 10वीं, 12वीं और स्नातक पास युवाओं को इस योजना के तहत रोजगार के लिए आमंत्रित किया है। इस योजना के तहत राज्य सरकार 72000 रिक्त पदों पर योग्य लाभार्थियों की नियुक्ति करेगी। इच्छुक नागरिक को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ‘सेवायोजन‘ की अधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

सेवायोजन क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस योजना को ‘सेवायोजन‘ कहा जाता है, इसे ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मेला‘ भी कहा जाता है। इस योजना के जरिए सरकार बेरोजगार युवाओं को लाभ देगी। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित किया गया है कि बेरोजगार युवाओं को 72000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती किया जाएगा। यदि आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक हैं तो इस योजना के अंतर्गत दी गई पात्रता, दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और इस योजना के लाभार्थी बन सकते हैं।

UP Rojgar Mela Online Registration 2023

Highlight Of UP Sewayojan 2023

योजना का नाम UP Sewayojan
आरम्भ की गयी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
वर्ष 2023
लाभार्थी यूपी के शिक्षित बेरोजगार युवा
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य प्रदेश के युवा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाना
श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in

 

सेवायोजन रजिस्ट्रेशन (सेवायोजन के तहत ऑनलाइन पंजीकरण)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं और शिक्षित बेरोजगार युवाओं को ‘सेवायोजन पोर्टल’ पर रोजगार देने के कई अवसर प्रदान किए जाते हैं। इस योजना के तहत यदि राज्य का कोई भी शिक्षित और बेरोजगार युवक रोजगार पाने में इच्छुक है तो इसके लिए उसे कम से कम 12वीं पास होना चाहिए। जो भी युवा इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें पंजीकरण करना आवश्यक है।

Sewayojan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोजगार। पंजीकरण प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया के बारे में सभी जानकारी सेवायोजन के पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। इसी के तहत हमने इस लेख में आवेदन की प्रक्रिया भी उपलब्ध कराई है, आप इसे पढ़ भी सकते हैं। इस योजना का आयोजन उत्तर प्रदेश के 70 से अधिक जिलों में किया जा चुका है।

ये भी पढ़े: 

सेवायोजन विभाग के द्वारा संचालित की जा रही योजनाएँ 

  • रोजगार मेला
  • शिक्षण और मार्गदर्शन केंद्र
  • करियर काउंसलिंग
  • मॉडल करियर सेंटर
  • रोजगार  बाजार सूचना
  • सेवायोजन कार्यालय (रिक्तियों की अनिवार्य अधिसूचना) अधिनियम का प्रवर्तन

UP Rojgar Mela का उद्देश्य:

उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई यूपी सेवायोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य के बेरोजगार शिक्षित युवाओं को सरकारी और गैर सरकारी रोजगार खोजने में मदद करना है। इस योजना का उद्देश्य राज्य में बेरोजगारी की समस्या को कम करना और बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। यूपी राज्य में, राज्य सरकार समय-समय पर यूपी रोजगार मेला का आयोजन करती है, जिसके तहत पात्र लाभार्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार रोजगार मिलता है।

राज्य सरकार की इस योजना के तहत राज्य के 70 से अधिक जिलों को शामिल किया गया है, जिनकी मदद से 72000 रिक्तियों को भरा जाएगा। इस योजना के तहत लाभार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सेवायोजन में पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।

सेवायोजन उत्तर प्रदेश स्टेटिक्स 

सक्रिय नौकरी तलाशने वाले 4124422
सक्रिय नियोक्ता 20753
सक्रिय रिक्तियां 51

सेवायोजन उत्तर प्रदेश के लाभ 

पात्र लाभार्थियों को किसी भी सरकारी योजना से विभिन्न लाभ मिलते हैं, इसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए रोजगार मेला के भी कई लाभ हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं:-

  • इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के इच्छुक बेरोजगार युवा अपना पंजीकरण निःशुल्क करवा सकते हैं।
  • इस योजना के तहत राज्य के ऐसे सभी बेरोजगार युवा आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर आदि की शिक्षा प्राप्त की हो।
  • राज्य सरकार की ‘यूपी सेवायोजन‘ का लाभ राज्य के 70 से अधिक जिलों के बेरोजगार युवाओं तक पहुंचाया जा रहा है।
  • लाभार्थी इस योजना के तहत सरकारी और गैर सरकारी दोनों तरह के रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • लाभार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इस योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा है।
  • इस योजना के तहत पंजीकृत युवाओं को उनकी ईमेल आईडी के माध्यम से जानकारी प्राप्त होगी।

यूपी सेवायोजन योजना 2023 के लिए चुने गए जिलों की सूचि 

इस योजना के तहत राज्य के जिन जिलो का चयन किया है, वह इस प्रकार है:-

  • लखीमपुर
  • गाज़ियाबाद
  • लखनऊ
  • ललितपुर
  • एटा
  • खिरीक
  • महाराजगंज
  • अयोध्या वाराणसी
  • बरेली
  • मुरादाबाद
  • जौनपुर
  • अलीगढ़
  • हरदोई
  • सोनभद्र
  • फिरोजाबाद
  • प्रतापगढ़
  • कानपुर
  • मौ
  • संत रविदास नगर
  • बदायूं
  • कानपुर देहात
  • चंदौली
  • आजमगढ़
  • मेरठ
  • रामपुर
  • बुलंदशहर
  • बाराबंकी
  • श्रावस्ती
  • प्रयागराज
  • झांसी
  • उन्नाव
  • आगरा
  • रायबरेली
  • बलरामपुर
  • सहारनपुर

UP Rojgar Mela 2023 के लिए पात्रता मानदंड

किसी भी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए, लाभार्थियों को उस योजना से संबंधित कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है। इसी प्रकार, उत्तर प्रदेश के बेरोजगार नागरिक जो रोजगार योजना उत्तर प्रदेश के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए इस योजना से संबंधित निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा: –

  • जो आवेदक ‘सेवायोजन उत्तर प्रदेश’ के तहत आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस रोजगार संगम के अंतर्गत आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है।
  • राज्य सरकार की इस योजना के तहत राज्य के 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर आदि बेरोजगार युवा भी आवेदन करने के पात्र हैं।

उप्र सेवायोजन के लिए आवश्यक दस्तावेज 

UP Rojgar Mela के तहत आवेदन करने के लिए लाभार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों को पेश करना अनिवार्य होगा:-

  • आधार कार्ड
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • सेवायोजन प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र

UP Rojgar Mela Online Registration 2023

ऐसे शिक्षित बेरोजगार युवक जो रोजगार योजना के तहत अपना पंजीकरण कराने के इच्छुक हैं, उन्हें पंजीकरण के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले आपको यूपी सेवा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलेगा।
UP Rojgar Mela Online Registration 2022
UP Rojgar Mela Online Registration 2023
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए ‘रोजगार मेला’ के विकल्प पर क्लिक करना है। अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।

  • अब आपको इस नए पेज पर दिए गए ‘New User Sign up’ के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
UP Rojgar Mela Online Registration 2022
UP Rojgar Mela Online Registration 2023
  • इस नए पेज पर अब आपको मांगी गई सभी डिटेल्स जैसे- आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा, डिटेल्स डालने के बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

  • अब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में डालकर सबमिट करना है। इसके बाद आपका सेवायजन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
  • UP Sewayojan Registration की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी सारी जानकारी ध्यान से भरनी है।
  • इसके बाद आपको अपना एक फोटो अपलोड करना है। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप अपनी इच्छा के अनुसार रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Rojgar sangam portal पर प्राइवेट जॉब कैसे सर्च करें?

  • सबसे पहले आपको “रोजगार विभाग यूपी” की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “प्राइवेट जॉब” के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
UP Rojgar Mela Online Registration 2022
UP Rojgar Mela Online Registration 2023
  • इस फॉर्म में आपको मांगी गई जानकारी जैसे विभाग, जिला, भर्ती का प्रकार, भर्ती समूह, पद का प्रकार, सभी पद आदि दर्ज करने होंगे।
  • जानकारी भरने के बाद आपको “Search” के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद सभी प्राइवेट जॉब आपके सामने प्रदर्शित हो जाएंगे।

Rojgar sangam portal पर सरकारी नौकरी कैसे सर्च करें?

  • सबसे पहले आपको “रोजगार विभाग यूपी” की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Government Jobs” के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको मांगी गई जानकारी जैसे विभाग, जिला, भर्ती का प्रकार, भर्ती समूह, पद का प्रकार, सभी पद आदि दर्ज करने होंगे।
  • जानकारी भरने के बाद आपको “Search” के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने सभी सरकारी नौकरियां प्रदर्शित होंगी।

रोजगार संगम पोर्टल से फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आपको रोजगार विभाग यूपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘डाउनलोड फॉर्म‘ के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको यूपी कैरेक्टर सर्टिफिकेट का विकल्प दिखेगा। आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद फॉर्म आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा। आप अब इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। इस तरह से आप Rojgar Sangam Portal से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

Sewayojan Portal में Login करने की प्रक्रिया 

राज्य के जो युवा शिक्षित होने के बाद भी बेरोजगार हैं, और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, वे दी गई प्रक्रिया का पालन करके पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं: –

  • सबसे पहले आपको “रोजगार विभाग यूपी” की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Login” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब इस पेज पर आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालना है और कैप्चा कोड भरना है। इसके बाद आपको लॉगइन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप इस रोजगार पोर्टल पर खुद को लॉग इन कर सकेंगे।

Important Links

Registration Click Herekosi study
Log-in Click Herekosi study
Official  Website Click Here
Join Telegram Click Here

 

Contact information

इस लेख में आपजो सेवायोजन से सम्बंधित सभी जानकारी दी गई है, अगर आप अभी भी किसी अन्य प्रकार की जानकारी चाहते हैं अथवा किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

  • 0522-2638995
  • 91-7839454211

UP Rojgar Mela Online Registration 2023 से जुड़े प्रश्न और उनके उत्तर 

सेवायोजन क्या है?

सेवायोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए जारी किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है, इसके माध्यम से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिल सकेगी।

Sewayojan पोर्टल पर कौन सी नौकरियां उपलब्ध हैं?

सेवायोजन पोर्टल पर सरकारी और गैर सरकारी नौकरी उपलब्ध है।

सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए भुगतान किया जाने वाला शुल्क क्या है?

सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना है।

एक बार ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद शिक्षा/योग्यता विवरण को कैसे अपडेट करें?

एक बार ऑनलाइन पंजीकरण के बाद शिक्षा / योग्यता विवरण वापस संपादित किया जा सकता है, इसके लिए आपको अपने शिक्षा पृष्ठ पर जाना होगा, और क्या आप शैक्षणिक विवरण अपडेट करना चाहते हैं के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना नया शैक्षणिक विवरण जोड़ना होगा, और शैक्षणिक योग्यता/शिक्षा जोड़ें पर क्लिक करें।

Sewayojan Portal पर निजी नौकरियां कैसे खोजें?

निजी नौकरी खोज आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया लेख में विस्तार से बताई गई है।

उत्तर प्रदेश सेवा योजना का कांटेक्ट नंबर क्या है?

उत्तर प्रदेश सेवायोजन संपर्क नंबर है 0522-2638995, 91-7839454211।

यूपी रोजगार मेले के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

यूपी रोजगार मेला के लिए पंजीकरण करने के लिए, किसी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, और इसकी प्रक्रिया ऊपर बताई गई है।

सेवायोजन फॉर्म पीडीफ़ में कैसे डाउनलोड करें?

इसे डाउनलोड करने के लिए आपको वेबसाइट पर जाना होगा, और डाउनलोड फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Leave a Comment