PM Fasal Bima Yojana 2024: फसल बीमा योजना 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुका है, लाभ लेने के लिए जल्दी आवेदन करें

PM Fasal Bima Yojana 2024: सभी किसान जो की खेती करते हैं उनको चिंता रहती है अपनी फसल को लेकर। फसल प्राकृतिक आपदाओं के कारण बर्बाद हो जाती है तो किसानों के रात के नींद उड़ जाती है। प्राकृतिक आपदाओं का कोई भी मुकाबला नहीं किया जा सकता यह आता जाता रहता है इसीलिए किसानों को इस आपदाओं से गुजर कर अपने फसल को बचाने का चिंता रहती है। अगर आप भी एक किसान है और प्राकृतिक आपदाओं के कारण आपके फसल बर्बाद हो चुका है तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सरकार द्वारा अब फसल बर्बाद हेतु मुआवजा दिया जा रहा है ताकि किसानों को थोड़ा राहत मिले।

हमारे देश के सरकार द्वारा किसानों के लिए कई सारे योजना शुरू किया गया है उन सभी योजना में से PM Fasal Bima Yojana 2024 भी एक योजना है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को लांच किया गया है किसानों के सहायता के लिए। आज के इस पोस्ट में हम Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2024 के बारे में बात करेंगे और यह भी आपको बताएंगे कि आप कैसे इसमें आवेदन कर सकते हैं। अगर आप एक किसान है और आपके भी आपके फसल को लेकर चिंता रहती है तो आज के आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए। तो चलिए शुरू करते हैं और जान लेते हैं इस योजना के बारे में अधिक जानकारी।

आप सभी को हमारे आज के आर्टिकल में स्वागत है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2024 के बारे में अधिक जानकारी देने वाले हैं हम आपको यह बताएंगे कि इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी और इस योजना में लाभार्थी बने के लिए आपके पास क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए। इस पोस्ट में हम और भी जानकारी देने वाले हैं इस योजना से जुड़े। इसीलिए अगर आप PM Fasal Bima Yojana में आवेदन करना चाहते हैं और इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इस पोस्ट को अंत तक पढ़ना चाहिए।

फसल बर्बाद होने पर सरकार देगी मुआवजा – जानिए क्या है PM Fasal Bima Yojana 2024?

अनियमित बारिश के कारण कई बार फसल खेत में ही नष्ट हो जाती है तो किसान चिंता मे पढ़ जाते है। इसी चिंता को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा पीएम फसल बीमा योजना शुरू की गई है। यह परियोजना 18 फरवरी 2016 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी। नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत किसानों को फसल बर्बाद होने की स्थिति में इस योजना के तहत मुआवजा देने के उद्देश्य से की थी।

कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक PM Fasal Bima Yojana 2024 शुरू होने के बाद से अब तक 36 करोड़ से ज्यादा किसान आवेदन कर चुके हैं। इस साल 4 फरवरी तक 1,07,059 करोड़ रुपये का मुआवजा भी किसानों दिया गया है। 2020 में इस योजना में कई बदलाव किये गये थे। प्राकृतिक कारणों से फसल के नुकसान की स्थिति में बीमा कंपनी को 72 घंटे के भीतर सूचित किया जाना चाहिए। इसके बाद बीमा कंपनी का प्रतिनिधि उस व्यक्ति के पास पोहुचेगा और जाँच करेगा। जांच करने के बाद वो एजेंसी को रिपोर्ट भेजेगा और ये पूरी प्रक्रिया कंप्लीट होने के बाद पैसा किसान के खाते में जमा कर दिया जाएगा।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के उद्देश्य

  • फसल बीमा योजना का एक मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
  • किसानों के नुकसान की यथासंभव भरपाई करके उनकी आय को स्थिर करना तथा उन्हें कृषि में प्रोत्साहित करना।
  • किसानों को आधुनिक तकनीक और नवीन कृषि पद्धतियों को अपनाने में मदद करना।
  • Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana ने बड़े पैमाने पर किसानों को उत्पादन जोखिमों से बचाया है और फसल विविधता बनाए रखने और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने में सफल रही है।
  • किसानों को आगे अपने खेती करने में कोई भी बाधा विपत्ति में मदद मिल सके।
  • बर्बाद हुई फसल के लिए उन्हें आर्थिक सहायता दिया जाए।
  • कोई भी किसान प्राकृतिक आपदाओं से ना डरे और डर के खेती बंद ना करें।

ये भी पढ़े: 

PM Fasal Bima Yojana 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर आप PM Fasal Bima Yojana में आवेदन करके इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। ऑनलाइन आवेदन करने के समय पर आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी –

  • इस योजना के लिए आवेदक को भारत का निवासी होना होगा।
  • आवेदन के लिए आवेदक को 18 वर्ष से ऊपर होना चाहिए।
  • इसके साथ कुछ दस्तावेज जैसे की
  • फसल बुआई का प्रमाण-पत्र
  • खेत का नक्शा
  • खेत का खसरा या बी-1 की प्रति
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक कॉपी
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो
  • एक एक्टिव मोबाइल नंबर
  • आवेदक का निवास प्रमाण पत्र इत्यादि।

PM Fasal Bima Yojana 2024 मे आवेदन का नया तरीका – How To Apply PM Fasal Bima Yojana 2024?

Step-1: Registration

  • सबसे पहले आपको PM Fasal Bima Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाईट पर जाने के बाद आपको कुछ इस तरह का पेज दिखेगा –

PM Fasal Bima Yojana 2024

  • इसके बाद आपको इस वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको इस “आप स्वयं फ़सल बीमा के लिये आवेदन करें” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर आपको इस “Don’t have an Account? Guest Farmer” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

PM Fasal Bima Yojana 2024

  • अब आपके सामने एक नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसको ध्यान पूर्वक भरना है।
  • फॉर्म को भरने के बाद आपको सबमिट कर देना है जिसके बाद आपके लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा।

Step-2: Login and Apply

  • अब आपको आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा।
  • लोगिन करने के बाद आपको “Apply as a Farmer” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद अगले पेज पर आपको सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • सभी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आपको अंत में सब चेक करके फाइनल सबमिट करना होगा।

Important Links

Official Website Click Here
Direct Registration Link Click Here
Our Homepage Click Here

 

निष्कर्ष

अगर आप भी अपने फसल को लेकर चिंतित रहते हैं तो आपको भी फसल बीमा योजना में जरूर आवेदन करना चाहिए। हम आज के इस जानकारी में आपको PM Fasal Bima Yojana 2024 के नए रजिस्ट्रेशन के तरीके अच्छे से बताया है। उम्मीद है आपको आज का यह जानकारी जरूर हेल्पफुल लगा होगा। PM Fasal Bima Yojana Registration Process पोस्ट को आगे जरुर शेयर करें ताकि बाकी लोगों तक फसल बीमा योजना में आवेदन करने का जानकारी पहुंच सके और वह भी अपने बर्बाद हुई फसल के चिंता से मुक्त हो पाए।

Leave a Comment