Table of Contents
PM SVAMITVA SCHEME 2022: –
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना क्या है ? प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना ऑनलाइन आवेदन,स्वामित्व योजना अप्लाई ऑनलाइन , Pm Swamitva Yojana Registration, प्रधानमंत्री स्वामित्व कार्ड 2022
गांवों का सर्वेक्षण और गांव के क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण करने के लिए इस योजना का शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा किया गया है।इसे 24 अप्रैल, 2020 को लॉन्च किया गया था, इस दिन को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस योजना को नोडल मंत्रालय पंचायती राज मंत्रालय (MoPR) के तहत संचालित किया है।जाने प्रधानमंत्री प्रधान मंत्री स्टार्टअप योजना के बारे में-यहाँ क्लिक करें
यह पहली बार है कि देश भर के सभी गांवों को पूरी तरह से कवर करने, लाखों ग्रामीण संपत्ति मालिकों को लाभान्वित करने के लिए एडवांस्ड आधुनिक (ड्रोन) तकनीक की सहायता से इतना बड़ा प्रयास किया जा रहा है।
PM SVAMITVA SCHEME 2022 से घर के असली मालिक को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।आज के इस लेख में, हम योजना के उद्देश्यों, लाभों और कुछ अन्य पहलुओं पर जानकारी साझा करने वाले है व बताएंगे की किस प्रकार से आप प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना में अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
SVAMITVA का फुल फॉर्महोता है-
Survey of villages and mapping with improvised technology in village areas
इस साल भी अक्टूबर में स्वामीत्व योजना शुरू की गई है, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल को ग्रामीण स्वामित्व योजना से जोड़ा गया है। जिसमें सभी लाभार्थी अपनी भूमि का विवरण देख सकते हैं। यह पोर्टल पंचायती राज मंत्रालय द्वारा संचालित है।
भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम स्वामित्व योजना गांव के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है.पीएम स्वामित्व योजना के तहत उन लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक मिल रहा है जिनकी जमीन सरकारी आंकड़ों में दर्ज नहीं हो पाई है।आपको बता दें कि भारत के कई गांवों में ऐसे लोग हैं, जिनके पास अपनी जमीन से जुड़ा कोई आधिकारिक दस्तावेज उन लोगो के पास नहीं है, जिससे वे उसे अपनी जमीन होने का दावा कर सकें। ऐसे में दबंग भू-माफियाओं द्वारा इनसे जमीन छीनने का डर हमेशा बना रहता है, ऐसे लोगों के लिए पीएम स्वामित्व योजना लोगों के लिए वरदान साबित होने वाली है।
पीएम स्वामित्व योजना 2022 क्या है ?
पीएम स्वामित्व योजना 2022 के अंतर्गत ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर लाभार्थियों की सभी समस्याओं की जानकारी का उल्लेख रहेगा और साथ ही आप इस पोर्टल पर आप अपना ऑनलाइन भूमि से संबंधित सारी जानकारी देख सकते हैं। इस योजना के तहत उम्मीदवारों को अपना पूरा मालिकाना हक़ मिलेगा। और प्रधानमंत्री स्वामित्व कार्ड भी दिए जायेंगे। जिससे की भ्र्ष्टाचार, फर्जीवाड़े कार्य में कमी आएगी और जिसकी भूमि होगी उसपर उसी का हक़ रहेगा।यदि आपकी भूमि पर कोई जबरन मालिकाना हक़ जताता है तो उसका विवरण पहले से ही सरकार के पास मौजूद होगा। पीएम स्वामित्व योजना के अंतर्गत इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले एक लाख से अधिक लाभार्थियों को मालिकाना हक़ देने का फैसला लिया गया है।
PM SVAMITVA SCHEME 2022 का उद्देश्य क्या है?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोरोनावायरस महामारी के बीच में देश में फैली हजारों ग्राम पंचायतों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा संबोधित किया जिसके बाद पीएम स्वामित्व योजना 2022 की शुरुआत कर दी गई गयी, आपको बता दें 24 अप्रैल का दिन 'पंचायती राज दिवस' के रूप में मनाया जाता है।जमींन के मालिक को उनका वास्तविक हक़ देने के लिए व् भूमि के कारण से रोज-रोज आये दिन अलग-अलग घटनाएं सामने आती है। जिससे की होने वाले भ्र्ष्टाचार में बढ़ोतरी होती है लेकिन योजना के शुरू होने से इन सभी प्रकार के फर्जीवाड़ों में कमी आने की आशंका जताई जा रही है।पहले वर्ष में PM Swamitva Yojana के तहत 10 जिलों को चुना गया है-मुरैना, श्योपुर, सागर, शहडोल, खरगोन, विदिशा, भोपाल, सीहोर, हरदा और डिंडोरी। अगले कुछ वर्षों में और जिलों का भी चयन किया जायेगा। जिसमे सरकार द्वारा सर्वेक्षण कराया जायेगा और सर्वेक्षण पूरा होने के बाद लाभार्थियों को लाभ मिल सकेगा।
जाने प्रधानमंत्री प्रधान मंत्री स्टार्टअप योजना के बारे में-यहाँ क्लिक करें
PM SVAMITVA SCHEME 2022 OVERVIEW
Name of Scheme | PM SVAMITVA SCHEME |
Launch Date | 24 अप्रैल, 2020 |
Launched by | PM NARENDRA MODI |
Ministry Name | पंचायती राज मंत्रालय (MoPR) |
Headquarter | Delhi India |
Minister | Shri Giriraj Singh |
Minister of State | Kapil Patil |
Official Website | egaramswaraj.gov.in |
Full Form |
Survey of villages and mapping with improvised technology in village areas |
Application Name | ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल एप |
beneficiary | people living in rural areas |
The objective of the Scheme | This scheme has been started by the Central Government for surveying villages and mapping village areas with improvised technology. |
Ministry Website | https://www.panchayat.gov.in/web/ministry-of-panchayati-raj-2 |
Founded: 27 May 2004
|
27 May 2004 |
Enquiry & Help |
011-23725302 |
स्वामित्व योजना से मिलने वाले लाभ-
- जमीन से जुड़े होने वाले सभी भ्र्ष्टाचार को रोकने में सहायक है।
- PM SVAMITVA SCHEME 2022 के तहत अब किसी भी उम्मीदवार को अपने भूमि से जुड़े दस्तावेज के लिए किसी भी पटवारी के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी,लगभग सभी काम डिजिटल माध्यम से किये जायेंगे।
- PM SVAMITVA SCHEME के तहत राजस्व विभाग देश के सभी गांवों की जमीन का रिकॉर्ड एकत्रित करेगा।
- PM SVAMITVA SCHEME 2022 के तहत अब ग्राम पंचायत में आने वाले सभी किसानो को लोन की सुविधा आसानी से उपलब्ध कराई जाएगी।
- प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना में आधुनिक तकनीक(ड्रोन) के माध्यम से पुरे भूमि के विवरण का उपलब्ध कराया जायेगा।
- SVAMITVA में गांवों का गहन सर्वेक्षण किया जाएगा और बेहतर तकनीक से गांव के क्षेत्रों का मानचित्रण किया जाएगा।
- प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना के तहत, सरकारी अधिकारियों द्वारा भूमि मालिकों को SVAMITVA संपत्ति कार्ड प्रदान किए जाएंगे।
- देश भर में ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों के सीमांकन के लिए ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक और सतत संचालन संदर्भ स्टेशन (CORS) का उपयोग किया जाएगा।
- इस योजना को देश की केन्द्रीय सरकार द्वारा वित्त पोषण किया गया जाता है और परियोजना के पायलट चरण के लिए 79.65 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं।
- स्वामित्व सम्पति कार्ड मिलने से जमीन पर होने वाले सभी प्रकार के विवाद खत्म होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
- योजना के अस्तित्व में आने के बाद ग्रामीण इलाके में रहने वाले व्यक्ति अपने खेतों के माध्यम से बैंक से ऋण आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
- योजना की शुरुआत देश के 6 राज्य के गाँवों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा में मेपिंग की शुरुआत कर दी गयी है साथ ही 2024 तक इसे सारे राज्यों में पूर्ण रूप से शुरू कर दिया जायेगा।
जाने प्रधानमंत्री सुकन्या समृधि योजना(SSY)-2022 के बारे में यहाँ क्लिक करें
Sukanya Samriddhi Scheme (SSY)-2022।प्रधानमंत्री सुकन्या समृधि योजना-2022।APPLY NOW
SVAMITVA योजना के बारे में-
- SVAMITVA का full form है Survey of Villages and Mapping with Improvised Technology in Village Areas.
- प्रधान मंत्री स्वामित्व योजना के तहत, सरकारी अधिकारियों द्वारा भूस्वामियों को SVAMITVA संपत्ति कार्ड प्रदान किए जाएंगे।
- उन्नत तकनीक का ड्रोन का उपयोग करने वाले क्षेत्रों की मैपिंग धीरे-धीरे 4 सालों तक की अवधि के लिए की जाएगी,यह प्रक्रिया 2020 में शुरू होकर 2024 में समाप्त होगी।
- उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत सबसे अधिक ग्राम सर्वेक्षण करने वाला राज्य बन गया है, जिसने सितंबर 2022 तक 74000 से अधिक गांवों का ड्रोन सर्वेक्षण पूरा कर लिया है।
- इस योजना की खास बात यह है कि इसके लिए गांव में रहने वाले लोगों को संपत्ति कार्ड बनवाने के लिए इस योजना के तहत आवेदन करने की भी जरूरत नहीं है। जैसे-जैसे सरकार द्वारा ग्रामीण भारत में सर्वे और मैपिंग का काम चल रहा है वैसे वैसे लोगों को उनकी जमीन का प्रॉपर्टी कार्ड मिल रहा है।
- देश के लाभार्थियों के लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि जिन लोगों के पास पहले से ही उनके संपत्ति के कागजात हैं, उन लोगों को तुरंत अपने कागजात की फोटो कॉपी जमा करनी होगी। जबकि जिनके पास जमीन के कागजात नहीं हैं, उन्हें सरकार घिरौनी नाम का एक दस्तावेज दे रही है।
- दोस्तों आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि इस योजना के तहत सरकार लोगों को कई बड़े लाभ देने की तैयारी कर रही है। जमीन अपने नाम होने से लोग इसे आसानी से बेच या खरीद सकेंगे और बैंक से कर्ज लेना भी आसान होगा। वर्ष 2021 से 2025 तक इस योजना के तहत 6.62 लाख गांवों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।
- ड्रोन से मैपिंग के दौरान गांवों की सीमा में आने वाली हर संपत्ति का डिजिटल मैप तैयार किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक राजस्व प्रखंड की सीमा भी तय की जाएगी।यानी कि कौन सा घर कितने एरिया में है, यह उन्नत ड्रोन तकनीक से सटीक मापा जा सकता है। गांव के हर घर का प्रॉपर्टी कार्ड राज्य सरकार द्वारा बनाई जायेंगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 में Apply करने के लिए यहां क्लिक करें-click here
- Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Online Registration || Rajasthan Free Mobile Yojana List 2022 Check Now Fast
- Bihar Bhulekh 2022-23: बिहार भूलेख भूमि जानकारी ऑनलाइन @Biharbhumi.bihar.gov.in बिहार भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखें Check Now Fast
- जननी सुरक्षा योजना 2022 (JSY) | Janani Suraksha Yojana 2022 Apply Now Fast, ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड
- एमपी किसान अनुदान योजना 2022 | MP Kisan Anudan Yojana 2022 Apply Now Fast पाएं कृषि उपकरण पर सब्सिडी
हम उम्मीद करते हैं दोस्तों के आज के लेख में आपको बहुत सारी जानकारियां मिली होगी।यदि इसी तरह आप किसी अन्य विषय पर जानकारी चाहते हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं हम अगला लेख उस विषय पर लिखने का प्रयास करेंगे।