दिल्ली विधवा पेंशन योजना 2022 (Delhi Vidhwa Pension Yojana 2022): नमस्कार दोस्तों , स्वागत हैं आज आपका अपना हिंदी ब्लॉग Pmallyojana.com में। आज मैं इस आर्टिकल के माध्यम से बात करूँगा दिल्ली विधवा पेंशन योजना 2022 के बारे में। दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधवा पेंशन योजना की शुरुआत की है। विधवा पेंशन योजना एक आर्थिक मदद है, जो बेसहारा महिलाओं को दी जाती है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2500 रुपये मासिक पेंशन दी जाती है। जिससे विधवा महिला अपनी जीविका के लिए किसी और पर निर्भर न रहे।
यह पेंशन राशि पात्र महिला के सत्यापन के एक माह बाद से मिलना शुरू हो जाती है। यह राशि लाभार्थी के बैंक खाते में हर तीन महीने में एक साथ आरबीआई या पीएफएमएस द्वारा भेजी जाती है। निराश्रित महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए दिल्ली सरकार समय-समय पर इस योजना की राशि में इजाफा करती रहती है। तो चलिए दोस्तों इसके बारे में जानते हैं, जैसे- दिल्ली विधवा पेंशन योजना 2022, दिल्ली विधवा पेंशन योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? दिल्ली विधवा पेंशन योजना 2022 का लाभ क्या हैं?, दिल्ली विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य क्या हैं?
Table of Contents
Delhi Vidhwa Pension Yojana 2022 क्या है |
दिल्ली में रहने वाली विधवा महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए दिल्ली विधवा पेंशन योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली सरकार अब दिल्ली में रहने वाली निराश्रित विधवा महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देगी, ताकि वे अपना जीवन अपने दम पर जी सकें, उन्हें पैसों के लिए एक-दूसरे के सामने हाथ न फैलाना पड़े।
क्योंकि दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं पति की मृत्यु के बाद महिला के पास आय का कोई जरिया नहीं होता है। जिससे उसे अपनी जिंदगी चलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए दिल्ली विधवा पेंशन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत अब उन्हें हर महीने ₹2500 की राशि दी जाएगी। जिससे वे अपने दैनिक खर्चे चला सकें।
विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए दिल्ली सरकार विधवा पेंशन योजना चला रही है। यह सहायता आपको आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक पहल है। इस योजना के तहत महिला को 2500 रुपये पेंशन के रूप में दिए जाते हैं। दिल्ली सरकार सभी नागरिकों के चहुंमुखी विकास के लिए तैयार है। दिल्ली सरकार बच्चों की शिक्षा से लेकर युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की योजना समेत और भी कई योजनाएं चलाती है। इसी कड़ी में आधी आबादी की उन पिछड़ी महिलाओं के लिए विधवा पेंशन योजना चल रही है, जिन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में और बातें। |
Delhi Vidhwa Pension Yojana 2022 – Highlights
योजना का नाम | विधवा पेंशन योजना (Widow Pension) |
राज्य | दिल्ली |
वित्तीय वर्ष | 2022-2023 |
उद्देश्य | सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करना |
लाभार्थी | विधवा और निराश्रित महिला |
लाभ का प्रकार | पेंशन योजना के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करना |
हेल्पलाइन नंबर | 1076 / 011-23935730 |
सम्बंधित विभाग | महिला व बाल विकास मंत्रालय, दिल्ली सरकार |
आधिकारिक वेबसाइट | http://wcd.delhigovt.nic.in/ |
लेख श्रेणी | Delhi Government Scheme |
विधवा पेंशन योजना 2022 दिल्ली के लिए पात्रता शर्ते व नियम
किन्हें मिलती है इस योजना के अंतर्गत मदद
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, दिल्ली सरकार द्वारा राज्य की सभी विधवा या तलाकशुदा महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद के रूप में एक राशि दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि विधवा या तलाकशुदा महिलाओं के पास आय का कोई जरिया नहीं होता है। इस वजह से उन्हें अपना जीवन चलाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए सरकार उन्हें पैसे देती है।
ये भी पढ़े:
- पीएम फ्री सोलर पैनल रजिस्ट्रेशन 2022– Pradhan Mantri Solar Panel Yojana Registration 2022 Apply Now Fast
- पीएम किसान सम्मान निधि सुधार 2022 | PM Kisan Correction Online, Aadhar, Bank Details, Mobile Number @pmkisan.gov.in Correct Now Fa
- प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना 2022 (PMRPY 2022): Pradhanmantri Rojgar Protsahan Yojana 2022 Apply Now Fast
- इंस्टेंट ई पैन कार्ड 2022 | Instant E Pan Card 2022 – Apply Now Fast or Download Pan Card | Is it Good?
- विकलांग पेंशन योजना 2022 | Viklang Pension Yojana 2022 की लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? Apply Now Fast
क्या होती है पात्रता
महिला या तो दिल्ली की रहने वाली होगी या कम से कम पांच साल से दिल्ली में रह रही होगी, तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकती है। योजना की राशि के लिए उसे मूल निवास प्रमाण पत्र विवाह प्रमाण पत्र प्रमाण के लिए जमा करना होगा। साथ ही उनकी उम्र 18 से अधिक और 59 साल से कम होनी चाहिए। वहीं, उनकी कुल सालाना आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। तभी उस महिला को योजना के तहत 2500 रुपये पेंशन की राशि मिलेगी।
यह पैसा सीधे बैंक खाते में दिया जाता है ताकि कोई गलती न हो। गड़बड़ी को रोकने के लिए सरकार ने महिला के आधार कार्ड से बैंक खाते को लिंक करना भी जरूरी कर दिया है. इस विधवा पेंशन योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा, जिन्हें अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
दिल्ली विधवा पेंशन योजना के लिए पात्रता शर्तें- दिल्ली सरकार बेसहारा महिलाओं के लिए विधवा पेंशन योजना संचालित कर रही है। लेकिन इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्र महिला को निम्न पात्रता को पूरा करना होगा।
- योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो दिल्ली की मूल निवासी हैं या कम से कम 5 वर्षों से दिल्ली में रह रही हैं। इसके लिए लाभार्थी को मूल निवास प्रमाण पत्र या विवाह प्रमाण पत्र प्रमाण के रूप में देना होगा।
- विधवा पेंशन योजना के तहत न केवल विधवा महिलाओं को लाभ मिलेगा, बल्कि पति द्वारा छोड़ी गई महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्हें भी उतनी ही राशि पेंशन मिलेगी।
- इस योजना के अंतर्गत आयु का भी एक नियम है। इसलिए इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक और 59 वर्ष से कम है।
- दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई इस विधवा पेंशन का लाभ उसी परिवार की महिलाओं को मिलेगा, जिनकी कुल वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है।
- विधवा पेंशन योजना के तहत पात्र महिला को पेंशन की राशि 2500 रुपये सीधे बैंक खाते में मिलेगी। इसलिए महिला के पास बैंक खाता होना जरूरी है। इसके साथ ही बैंक खाते को महिला के आधार कार्ड से भी लिंक किया जाना चाहिए।
नोट-दिल्ली विधवा पेंशन योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिन्हें अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
दिल्ली विधवा पेंशन योजना हेतु जरुरी दस्तावेज
दिल्ली विधवा पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची – विधवा पेंशन योजना के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए।
- आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
- सेल्फ डिक्लेरेशन सर्टिफिकेट
ऊपर बताए गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड करना होगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज़ या तो मूल हैं या प्रमाणित हैं। दिल्ली विधवा पेंशन योजना के आवेदन/पंजीकरण फॉर्म के साथ इन सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन जमा करना होगा।
Delhi Vidhwa Pension Yojana 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
दिल्ली विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिला को इसके लिए निर्धारित आवेदन फॉर्म भरना होगा। आप संबंधित विभाग में जाकर आवेदन पत्र की पीडीएफ प्राप्त कर सकते हैं या फिर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
- उपरोक्त लिंक पर क्लिक करने के बाद आप e-District Delhi पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।
- यहां आपको सिटीजन सर्विस के तहत “न्यू यूजर” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर पोर्टल में लॉग इन करना होगा।
- यदि आप पहले से ही पोर्टल में पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं, तो आप यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके सीधे लॉग इन कर सकते हैं।
- ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद आपको विधवा पेंशन योजना के लिए निर्धारित प्रपत्र ऑनलाइन भरना होगा।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करें और फिर फॉर्म को सबमिट कर दें।
Note – Widow Pension Scheme 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दिल्ली विधवा पेंशन योजना का एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
DELHI WIDOW PENSION SCHEME FORM PDF
दिल्ली विधवा पेंशन योजना 2022 के आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?
अगर आप बीच-बीच में इसके लेटेस्ट अपडेट का स्टेटस जानना चाहते हैं तो इसके दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://edistrictdept.delhigovt.nic.in पर जाएं और होम पेज पर ट्रैक एप्लीकेशन इन सर्विस पर जाएं। यहां से आप एप्लिकेशन नंबर, आवेदक का नाम और कैप्चा कोड दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल से सिंपल मैसेज (एसएमएस) के जरिए भी एप्लिकेशन की स्थिति को ट्रैक किया जा सकता है। इसके लिए आपको EDISTDL <space> <application number> को अपने मोबाइल से 77382-99899 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद आपको इसकी ताजा रिपोर्ट मैसेज के जरिए पता चल जाएगी।
- दिल्ली विधवा पेंशन योजना की आवेदन स्थिति की जांच करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर सर्विस सेक्शन के तहत दिए गए “Track Your Application” को दबाएं।
- यहां हम निम्नलिखित विवरण देते हैं:
- Select Department
- Applied For (Scheme Name)
- Enter Application Number
- Applicant Name
- Captcha Code
- अंत में, आवेदन की स्थिति ऑनलाइन जांचने के लिए “Search” बटन दबाएं।
- आप sms के जरिये भी application को ट्रैक कर सकते हैं।
- Track Application By SMS- (Send EDISTDL <Space> <Application Number> To 77382-99899)
Important Links
Registration/Login | Click Here![]() |
Track Application Form | Click Here![]() |
Official Website | Click Here![]() |
Join Telegram | Click Here![]() |
Delhi Vidhwa Pension Yojana Helpline Number
इस योजना के तहत अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट में जाएये। नीचे दिए गए लिंक में क्लिक करके पोर्टल में लॉगिन करें। उसके बाद, विधवा पेंशन योजना से जुड़ी सारी जानकारी पढ़ें।
- हेल्पलाइन नंबर: (011) 2393-5730 / 2393-5731
- आधिकारिक ईमेल आईडी: [email protected]
यदि आपको विधवा पेंशन योजना के आवेदन/पंजीकरण करने में कोई समस्या आ रही है या शिकायत दर्ज करनी है तो आप नीचे दिए गए “अपनी शिकायत दर्ज करें” बटन पर क्लिक करके अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
Delhi Vidhwa Pension Yojana 2022 के तहत पूछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर
दिल्ली विधवा पेंशन योजना क्या है?
इस योजना के तहत राज्य की वे महिलाएं जो विधवा हैं या 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं हैं जो अपना जीवन नहीं जी पा रही हैं, जिन्हें कोई बीमारी नहीं है, जो बहुत गरीब हैं, उनके लिए राज्य सरकार ने यह योजना शुरू की है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिला को प्रतिमाह 2500 रुपये की आरती सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे महिला के खाते में ट्रांसफर होती है, हर तीन महीने में यह राशि महिला के खाते में जमा होती है।
दिल्ली विधवा पेंशन की जांच कैसे करें?
➡️दिल्ली विधवा पेंशन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको दिल्ली विधवा पेंशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ➡️इसके बाद सर्विस सेक्शन के अंदर जाकर ट्रैक योर एप्लिकेशन पर क्लिक करें। ➡️इसके बाद आप अपना विधवा पेंशन दिल्ली स्टेटस चेक कर सकते हैं।
दिल्ली में विधवा पेंशन की राशि क्या है ?
दिल्ली विधवा पेंशन योजना 2022 के तहत दिल्ली में रहने वाली विधवा महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है।
दिल्ली विधवा पेंशन योजना 2022 के लिए दस्तावेज़ क्या है?
आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट आकार का फोटो, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र आदि।
दिल्ली विधवा पेंशन योजना 2022 का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा ?
दिल्ली विधवा पेंशन योजना का लाभ प्रदेश के उन गरीब परिवारों की महिलाओं को दिया जाएगा। जिसके पति की मृत्यु हो गई है। और उनके परिवार की सालाना आमदनी ₹100000 से कम है।
विधवा महिलाओं को दिल्ली विधवा पेंशन योजना के तहत कितनी राशि दी जाएगी?
गरीब महिलाएं जिनके पति की राजधानी दिल्ली में मौत हो गई है। दिल्ली सरकार उन्हें विधवा पेंशन योजना के तहत 2500 रुपये की आर्थिक मदद देगी।